फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   The Corona Center in Haj House became fear of wrestlers

महिला पहलवानों का डर बना हज हाउस में कोरोना सेंटर

Fri, 31 Jul 2020 05:46 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 31 Jul 2020 05:46 AM IST
सार

  • महिला पहलवान साई सेंटर से लगे हज हाउस में कोरोना कोरेंटाइन सेंटर के चलते कैंप के लिए तैयार नहीं 
  • ओलंपिक की तैयारियों के लिए पहलवान अब तक कैंप के लिए राजी नहीं

विज्ञापन
The Corona Center in Haj House became fear of wrestlers
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कानपुर रोड स्थित साई सेंटर के बिल्कुल साथ लगे हज हाउस को 500 बेड का कोरोना कोरेंटाइन सेंटर बनाना महिला पहलवानों का डर बन गया है। टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए साई और भारतीय कुश्ती संघ अगस्त माह में महिला पहलवानों का कैंप लखनऊ के साई सेंटर में लगाना चाहता है, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन


महिला पहलवानों के मन में यह डर समा गया है कि अगर वे कैंप में शामिल हुईं तो सेंटर के बिल्कुल साथ लगे हज हाउस के कारण कोरोना की चपेट में आ जाएंगी। यही कारण है कि कुश्ती संघ और साई ने एक बार फिर पहलवानों के कैंप को टाल दिया है। 

विज्ञापन


कैंप में जाने से अच्छा घर पर तैयारियां करना

लखनऊ के साई सेंटर और हज हाउस की दीवार साथ लगती है। महिला पहलवानों का कैंप पिछले कई सालों से इसी सेंटर में लगता है। उन्हें कभी भी हज हाउस से कोई समस्या नहीं हुई, लेकिन इस बार उनके मन में खौफ बैठ गया है। एक महिला पहलवान का कहना है कि लखनऊ कैंप में शामिल होने से अच्छा है कि वह घर पर तैयारियां करें। उन्हें पता लगा है कि हज हाउस में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज एकांतवास में रखे गए हैं। हज हाउस सेंटर से बिल्कुल सटा है। ऐसे में उनके मन में डर है कि कहीं न कहीं उन्हें भी कोरोना न हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवानों को की जा रही समझाने की कोशिश

हालांकि पहलवानों को समझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे लखनऊ में कैंप लगाने के लिए फिल्हाल तैयार नहीं हैं। कुश्ती संघ और साई अगस्त के दूसरे सप्ताह से लखनऊ में महिलाओं का और पुरुषों का कैंप सोनीपत में लगाने की कोशिशें कर रहा है, लेकिन पहलवानों के इंकार के बाद अब यह संभव नहीं है।


वहीं पुरुष पहलवान में ज्यादातर कैंप के पक्ष में हैं, लेकिन लेकिन कुछ के मन में अब भी कोरोना का डर है। कुश्ती संघ के एक अधिकारी का कहना है कि पहलवानों के इंकार के बाद अभी कैंप की योजना को टाल दिया गया है, लेकिन उन्हें समझाने का सिलसिला जारी है। उम्मीद है कि अगस्त माह के अंत में या फिर सितंबर माह में ओलंपिक की तैयारियों का कैंप शुरू कर दिया जाएगा।


कुश्ती संघ ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके और क्वालिफाई करने की होड़ में शामिल पहलवानों का कैंप शुरू करने की योजना बनाई है। अब तक 57  में रवि कुमार, 65 में बजरंग पूनिया 86 किलो में दीपक पूनिया और महिलाओं में विनेश फोगाट ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकी हैं। ये चारों पहलवान अपने घर पर या फिर छत्रसाल अखाड़े में तैयारियां कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed