फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tennis: 20-year-old Alcaraz again becomes number one, Rohan Bopanna return to top ten after 7 years in doubles

Tennis: 20 साल के अल्कारेज फिर नंबर एक बने, रोहन बोपन्ना की युगल में सात साल बाद शीर्ष दस में वापसी

Wed, 24 May 2023 06:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 May 2023 06:07 PM IST
सार

पुरुष युगल रैंकिंग में भारत के रोहन बोपन्ना ने सात साल बाद शीर्ष 10 में वापसी की है। बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन रोम में दूसरे दौर में हार गए थे

विज्ञापन
Tennis: 20-year-old Alcaraz again becomes number one, Rohan Bopanna return to top ten after 7 years in doubles
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर लौट आए। पेशेवर टेनिस खिलाड़ी संघ (एटीपी) की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, अल्कारेज 6815 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। अल्कारेज को नंबर एक पर लौटने के लिए पिछले हफ्ते हुए इटालियन ओपन में सिर्फ एक मैच खेलने की जरूरत थी। वह इस प्रतियोगिता में तीसरे दौर तक पहुंचे जहां हंगरी के फेबियन मरोज़ान ने उन्हें शिकस्त दे दी।
विज्ञापन


अपने हमवतन और 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल की अनुपस्थिति में 20 वर्षीय अल्कारेज फ्रेंच ओपन के शीर्ष वरीय खिलाड़ी होंगे। डेनिएल मेदवेदेव ने इटालियन ओपन के फाइनल में होल्गर रूने को हराकर विश्व रैंकिंग में नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। क्वार्टर फाइनल में रूने से हारने वाला जोकोविच तीसरे स्थान पर खिसक गए।
विज्ञापन


पुरुष युगल रैंकिंग में भारत के रोहन बोपन्ना ने सात साल बाद शीर्ष 10 में वापसी की है। बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन रोम में दूसरे दौर में हार गए थे, लेकिन मौजूदा चैंपियन मेट पाविक और निकोला मेक्टिक के शुरुआती दौर में हारने से भारतीय खिलाड़ी दो पायदान ऊपर चढ़ गए। एकल रैंकिंग में सुमित नागल (256) शीर्ष 300 के अंदर एकमात्र भारतीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed