{"_id":"60a0f02551b99b432b6d0489","slug":"tejaswin-shankar-wins-consecutive-high-jump-titles-in-usa","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्विन शंकर का जलवा: अमेरिकी आउटडोर प्रतियोगिता में जीते लगातार दो गोल्ड मेडल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तेजस्विन शंकर का जलवा: अमेरिकी आउटडोर प्रतियोगिता में जीते लगातार दो गोल्ड मेडल
Sun, 16 May 2021 03:43 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 16 May 2021 03:43 PM IST
सार
कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर रहे भारत के ऊंची कूद के खिलाड़ी तेजस्विन शंकर ने शनिवार को 2.28 मीटर के प्रयास के साथ प्रतियोगिता का यूनिवर्सिटी की ओर से रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
तेजस्विन शंकर
- फोटो : social media
विस्तार
भारत के ऊंची कूद के खिलाड़ी तेजस्विन शंकर ने अमेरिका के मैनहेटन में बिग 12 आउटडोर ट्रैक एवं फील्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर रहे तेजस्विन ने शनिवार को 2.28 मीटर के प्रयास के साथ प्रतियोगिता का यूनिवर्सिटी की ओर से रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
यह भारतीय खिलाड़ी का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है लेकिन वह अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कुछ सेंटीमीटर पीछे रहे। उन्होंने 2018 में 2.29 मीटर के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
ओकलोहामा यूनिवर्सिटी के वर्नन टर्नर ने 2.25 मीटर के साथ रजत जबकि टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी के जेकन होगन ने 2.11 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता में तेजस्विन का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है।
विज्ञापन
उन्होंने 2019 में भी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में यह प्रतियोगिता नहीं हो सकी। 22 साल का यह खिलाड़ी 2017 से अमेरिका में है जब वह छात्रवृत्ति पर एमबीए कोर्स करने के लिए कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी से जुड़े थे।