फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   team will be selected for World Athletics Championship today

विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए आज चयनित होगी टीम, फिटनेस पर निर्भर हिमा दास का चयन

Mon, 09 Sep 2019 05:46 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 09 Sep 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
team will be selected for World Athletics Championship today

हिमा दास का विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। हिमा इस  चैंपियनशिप के लिए 400 मीटर में क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं, लेकिन चार गुणा चार सौ मीटर रिले और मिक्स रिले में वह दौडने की दावेदार हैं।

विज्ञापन


यही कारण है कि उन्हें रिले टीम के साथ चेक रिपब्लिक में रखा गया है, लेकिन चयन समिति के कुछ सदस्य उन्हें पूरी तरह फिट नहीं होने पर चैंपियनशिप में ले जाने के पक्ष में नहीं हैं। फेडरेशन की मेडिकल रिपोर्ट अगर उन्हें फिटनेस पर हरी झंडी देती है तभी उनका उनका रिले के लिए चयन किया जाएगा वरना उन्हें टीम से बाहर किए जाने की भी संभावना है।
विज्ञापन


वहीं दुती चंद का विश्व चैंपियनशिप में खेलना अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक संघ (आईएएएफ) के बुलावे पर निर्भर करेगा। आईएएएफ की ओर से सोमवार को भारतीय एथलीटों की रैंकिंग के अनुसार निमंत्रण भेजे जाएंगे। इन निमंत्रण के आधार पर दुती, हाई जंपर तेजस्विन शंकर, शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर जैसे एथलीटों का चयन निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिले टीमों को छोड़कर व्यक्तिगत इवेंट में 24 के करीब एथलीट चयन के दावेदार हैं। इनमें मोहम्मद अनस (400 मीटर), बनारस के जेवेलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह, जिंसन जॉनसन (1500 मीटर), लॉंग जंपर श्रीशंकर मुरली, अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज), सुधा सिंह (मैराथन), अनु रानी (जेवेलिन थ्रो) चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed