फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tata Steel Masters: viswanathan anand draws with Rapport to stay in joint lead

टाटा स्टील मास्टर्स: आनंद ने रैपोर्ट के साथ खेला ड्रॉ, संयुक्त बढ़त पर बरकरार

Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tata Steel Masters: viswanathan anand draws with Rapport to stay in joint lead
विश्वनाथन आनं

विश्वनाथन आनंद ने काले मोहरों से खेलते हुए हंगरी के रिचर्ड रैपोर्ट के साथ आसान ड्रॉ खेला और टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के नौवें दौर के बाद अपनी संयुक्त बढ़त बरकरार रखी। आनंद को काले मोहरों से लगातार दो बाजियां खेलनी हैं और इनमें से पहली बाजी में उन्होंने आसानी से आधा अंक हासिल किया। 

विज्ञापन


इससे अब उनके छह अंक हो गये हैं। आनंद और नार्वे के विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन के साथ अब रूस के इयान नेपोमनियाची ने भी संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है। नेपोमिनियाची ने भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती को हराया। चीन के डिंग लीरेन ने व्लादीमीर क्रैमनिक के साथ ड्रा खेला और वह नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर है जिन्हें हमवतन जोर्डन वान फोरीस्ट ने ड्रॉ पर रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed