{"_id":"61f2bb27018b743f862d6c81","slug":"tata-steel-masters-r-praggnanandhaa-defeated-vidit-gujrathi-in-10th-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tata Steel Masters: 16 वर्षीय प्रज्ञानानंदा ने विदित को हराया, कार्लसन ड्रॉ के साथ शीर्ष पर काबिज","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Tata Steel Masters: 16 वर्षीय प्रज्ञानानंदा ने विदित को हराया, कार्लसन ड्रॉ के साथ शीर्ष पर काबिज
Thu, 27 Jan 2022 09:02 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:02 PM IST
सार
युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के 10वें दौर में सभी को चौंकाते हुए शानदार जीत दर्ज की। 16 वर्षीय प्रज्ञानानंदा ने हमवतन विदित गुजराती को पटखनी दी। प्रज्ञानानंदा ने तीन मैच में हार के सिलसिले को तोड़कर अपने से ऊंची ईएलओ रेटिंग वाले गुजराती को 78 चालों में मात दी।
विज्ञापन
R Praggnanandhaa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के 10वें दौर में सभी को चौंकाते हुए शानदार जीत दर्ज की। 16 वर्षीय प्रज्ञानानंदा ने हमवतन विदित गुजराती को पटखनी दी। प्रज्ञानानंदा ने तीन मैच में हार के सिलसिले को तोड़कर अपने से ऊंची ईएलओ रेटिंग वाले गुजराती को 78 चालों में मात दी।
विज्ञापन
गुजराती को हार के साथ बड़ा नुकसान हुआ है, वह अब नीचे खिसककर चौथे नंबर पर आ गए और उनके 5.5 अंक हैं। वहीं प्रज्ञानानंदा 3.5 अंक लेकर 13वें स्थान पर आ गए हैं। शीर्ष पर काबिज बाकी खिलाड़ियों ने ड्रॉ खेले जिसके बाद मैग्नस कार्लसन सात अंक पहले स्थान पर बने हुए हैं। कार्लसन और सर्जेइ कर्जाकिन ने 16 चालों में ड्रॉ खेला। नीदरलैंड के अनीश गिरी और पोलैंड के जान क्रिस्टाफ डुडा की बाजी भी ड्रॉ रही। गिरी दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
चैलेंजर्स वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने रूस की पोलिना शुवालोवा से ड्रॉ खेलकर दो अंक की बढत कायम रखी है और 8.5 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। थाइ दाइ वान एंगुयेन और योनास बुल ब्येरे दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन