{"_id":"5c49e70abdec22739e2a47af","slug":"tata-steel-chess-viswanathan-anand-loses-to-magnus-carlsen-in-10th-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट: कार्लसन ने आनंद को हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट: कार्लसन ने आनंद को हराया
Thu, 24 Jan 2019 09:55 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 24 Jan 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Viswanathan Anand, Magnus Carlsen
विश्वनाथन आनंद की टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में छठा खिताब जीतने की उम्मीदों का गुरुवार को करारा झटका लगा क्योंकि उन्हें दसवें दौर में नार्वे के मौजूदा विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आनंद ने इससे पहले तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इस हार से उनकी खिताब की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। विज्क आन जी के बाद अब लीडेन में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में एक अन्य भारतीय विदित गुजराती ने हालांकि पूर्व विश्व चैंपियन रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक को हराया।
विज्ञापन
स्थानीय खिलाड़ी अनीश गिरी और जोर्डन वान फोरीस्ट ने भी अपनी बाजियां जीती। उन्होंने क्रमश: रूस के व्लादीमीर फेदोसीव और इयान नेपोमिनियाची को हराया। हंगरी के रिचर्ड रैपोर्ट ने पोलैंड के डुडा जान क्रिस्तोफ को हराया।
विज्ञापन
दसवें दौर के बाद कार्लसन ने सात अंक के लेकर एकल बढ़त हासिल कर ली है। अनीश गिरी उनसे आधा अंक पीछे दूसरे स्थान पर हैं। आनंद के छह अंक हैं और वह चीन के डिंग लीरेन और नेपोमिनियाची के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। विदित गुजराती के पांच अंक हैं और वह अजरबेजान के तैमूर रादजाबोव के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। इनपुट-भाषा