{"_id":"63185921867eac6aac3dcba9","slug":"tai-emery-unique-celebration-of-victory-in-mma-after-football-female-boxer-tai-emery-went-viral-on-social-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tai Emery: फुटबॉल के बाद एमएमए में भी जीत का अनोखा जश्न, महिला बॉक्सर ताय एमिरी सोशल मीडिया पर हुईं वायरल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Tai Emery: फुटबॉल के बाद एमएमए में भी जीत का अनोखा जश्न, महिला बॉक्सर ताय एमिरी सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
Wed, 07 Sep 2022 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:11 PM IST
सार
एमएमए में बेयर नकल फाइटिंग चैंपियनशिप के दौरान एक ऐसा ही मैच देखने को मिला जब महिला बॉक्सर ताय एमिरी जीत के बाद इतनी खुश हो गईं कि उनके जश्न का तरीका सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ताय एमिरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए/MMA) का क्रेज दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। फैन्स इस खेल का जमकर लुत्फ उठाते हैं। बड़ी संख्या में फैन्स इस मैच को देखने स्टेडियम पहुंचते हैं। महिला बॉक्सर की फाइट हो या पुरुष बॉक्सर की, दोनों को फैन्स उतना ही सम्मान देते हैं। इस खेल में जीत या हार के बाद खिलाड़ी काफी जोश से भरे होते हैं।
एमएमए में बेयर नकल फाइटिंग चैंपियनशिप के दौरान एक ऐसा ही मैच देखने को मिला जब महिला बॉक्सर ताय एमिरी जीत के बाद इतनी खुश हो गईं कि उनके जश्न का तरीका सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, 35 वर्षीय फाइटर ताय ने बेयर नकल चैंपियनशिप में अपने डेब्यू मैच में जीत हासिल की और अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।
ताय ने जैसे ही जीत दर्ज की, वैसे ही वह उछल पड़ीं और रिंग के ऊपर चढ़ गईं। इसके बाद उन्हें जीत की खुशी में अपना टॉप उतार दिया। ताय को ऐसा करते देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। साथ ही उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। इससे पहले फुटबॉल में भी एक ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। महिला यूरो कप के फाइनल में इंग्लैंड और जर्मनी की टीम आमने-सामने थी। इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 2-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड के लिए गोल दागने वालीं क्ले कैली ने मैनचेस्टर सिटी के महान खिलाड़ी रहे अर्जेंटीना के सर्जियो अगुएरो की तरह गोल का जश्न मनाया। अगुएरो ने 2012 में क्यूपीआर के खिलाफ गोलकर टीम को इंग्लिश प्रीमियर लीग में चैंपियन बनाया था। उन्होंने गोल करने के बाद अपनी जर्सी उतार दी थी।
अगुएरो मैदान में जर्सी लहराते हुए दौड़ गए थे। उस लम्हें को क्ले कैली ने फिर से जीवित कर दिया। कैली ने भी गोल करने के बाद जर्सी उतार दी। उसे हवा में लहराते हुए लंबी दौड़ भी लगाई। उनका यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Chloe Kelly was asking for energy, 2 mins later she brought the energy 👏🏻👏🏻 #ENG #Lionesses pic.twitter.com/6zwjmkIvsM
— Gianfranco Shola (@GianfrancoShoIa) July 31, 2022