फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   table tennis player Soumyadeep ghosh married to a girl who accused him to rape

18 वर्षीय गर्लफ्रेंड ने लगाया था बलात्कार का आरोप, अब भारतीय खिलाड़ी को करनी पड़ी युवती से शादी

Mon, 06 Aug 2018 06:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
table tennis player Soumyadeep ghosh married to a girl who accused him to rape

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष ने उस लड़की से शादी कर ली है जिसने चार महीने पहले उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था। विश्व रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 58वें स्थान पर पहुंचने वाले घोष पर 18 साल की लड़की ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद 25 साल के इस टेबल टेनिस खिलाड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों में टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें आगामी एशियाई खेलों की टीम में भी जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन


घोष को उम्मीद है कि अदालत में चल रहे उनके मामले की सुनवाई जल्द पूरी होगी और वह इस खेल में वापसी करेंगे। घोष ने कहा कि उनका लक्ष्य अपने तीसरे ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का है। 
विज्ञापन

लंदन और रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, 'मेरा लक्ष्य तीसरे ओलंपिक में खेलना है लेकिन अभी सारा ध्यान कानूनी दांव पेच में है। मेरा वजन भी काफी बढ़ गया है। वापसी करना मुश्किल होगा लेकिन मुझे इसका तरीका ढूंढना होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


घोष ने पीटीआई से कहा, 'कहते है न भारत में खिलाड़ियों को कुछ पाने के लिए बहुत सारी परेशानियों से गुजरना होता है। ऐसी स्थिति से आप और मजबूत होते हैं लेकिन चार महीने पहले मेरे साथ जो हुआ उसने मुझे पूरी तरह झकझोर दिया। मुझे नहीं पता था कि इससे कैसे निपटना है।' 

उन्होंने कहा, 'हर कोई लड़की के बारे में सोच रहा था। वह युवा है। मैं भी युवा हूं। जब हमने डेटिंग शुरू की तब वह नाबालिग थी, मैं 22 साल का था। मैं अब भी युवा हूं। अब मैं पीछे नहीं देखना चाहता हूं, भविष्य पर ध्यान लगना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि अदालत में यह मामला जल्द सुलझ जाएगा और मैं अभ्यास शुरू कर पाऊंगा।'

table tennis player Soumyadeep ghosh married to a girl who accused him to rape

घोष के खिलाफ जब यह मामला दर्ज हुआ था तब वह जर्मनी में खेल रहे थे। भारत में गिरफ्तारी से बचने के लिए वह यूरोप के 'तीन-चार अलग अलग देशों' में ही रूके रहे और मई में स्वदेश वापस आए।

उन्होंने कहा, 'इस समय मुझे पता चला कि मेरा शुभचिंतक कौन है। मैं पूरी तरह टूट चुका था। मैं अपने करियर के शीर्ष पर था, जर्मनी में अच्छे क्लब के लिए खेल रहा था और कुछ ऐसा हो गया। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा लेकिन मैं उस समय से आगे निकल चुका हूं। ऐसे दो लोगों और जाहिर हैं मेरे माता-पिता की मदद के बिना संभव नहीं होता।' 

मुश्किल वक्त में शरत कमल, जी सथियान, हरमीत देसाई और राष्ट्रीय टीम के दूसरे खिलाड़ी घोष के साथ खड़े दिखे। उन्होंने कहा, 'टीटीआईएफ, खिलाड़ी सब मेरे साथ खड़े थे। सब कुछ गलत हो रहा था लेकिन उनके समर्थन से मैं मजबूत रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed