{"_id":"60f783a54f181f4be775e392","slug":"table-tennis-player-manika-wants-to-keep-private-coach-with-her-in-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस: निजी कोच को मैच में साथ रखना चाहती हैं मनिका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टेबल टेनिस: निजी कोच को मैच में साथ रखना चाहती हैं मनिका
Wed, 21 Jul 2021 07:47 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:47 AM IST
सार
मनिका ने सन्मय को मैच में साथ ले जाने की मांग रखी है, लेकिन वह इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं। आईओए इसके लिए आयोजन समिति से बात कर सकता है।
विज्ञापन
manika batra
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा की मांग ने टोक्यो में मौजूद भारतीय दल के अधिकारियों के लिए असहज स्थिति खड़ी कर दी है। मनिका ने अपने निजी कोच सन्यम परांजपे को मैच के दौरान साथ ले जाने के लिए उनके मान्यता कार्ड को बदलने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सन्मय इस वक्त खेल गांव के बाहर होटल में रुके हैं। उनके पास पी कैटेगरी का कार्ड है जिससे वह मैच के दौरान मनिका के साथ नहीं जा सकते हैं। मनिका की मांग के बाद आईओए सन्मय का मान्यता कार्ड बदलवाने की कोशिश में लग गया है। उसने आयोजन समिति से टीएपी कैटेगरी का कार्ड सन्मय को जारी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
आईओए ने की आयोजन समिति से बात
टोक्यो में मौजूद भारतीय दल के एक अधिकारी ने अमर उजाला से खुलासा किया कि मनिका ने सन्मय को मैच में साथ ले जाने की मांग रखी है, लेकिन वह इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं। आईओए इसके लिए आयोजन समिति से बात कर सकता है।
विज्ञापन
मनिका ने यह मांग यह कहकर की है कि सन्यम के मैच में साथ नहीं बैठने पर उनकी पदक की संभावनाएं प्रभावित होंगी। हालांकि मनिका के एकल में पदक के अवसर नहीं है, लेकिन मिश्रित युगल में शरत कमल के साथ वह भी पदक की होड़ में हैं।
मनिका की कोशिशों के बाद टोक्यो गए सन्मय
सूत्रों के मुताबिक मनिका के साथ सन्यम ट्रेनिंग हॉल गए। वहां से वह खेल गांव आने वाली बस में आ गए। उनके खेल गांव आने वाली बस में बैठने पर भी आपत्ति जताई गई। यह भी सच्चाई है कि टेबल टेनिस फेडरेशन ने सन्मय का नाम टोक्यो जाने वालों की सूची में नहीं दिया था, लेकिन मनिका की मांग के बाद उन्हें पी कैटेगरी का कार्ड जारी कर टोक्यो भेजा गया।