{"_id":"5d4080168ebc3e6ce378366c","slug":"table-tennis-matilda-sanil-set-up-rp-sg-mavericks-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतिलदा, सानिल ने टेबल टेनिस टूर्नामेंट में आरपी-एसजी मेवरिक्स को जीत दिलाई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मतिलदा, सानिल ने टेबल टेनिस टूर्नामेंट में आरपी-एसजी मेवरिक्स को जीत दिलाई
Wed, 31 Jul 2019 08:02 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
सानिल शेट्टी
विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज मातिलदा एखाल्म और भारत के सानिल शेट्टी के आक्रामक खेल के दम पर आरपी-एसजी मेवरिक्स कोलकाता ने यूटीटी (टेबल टेनिस) टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां पुणेरी पल्टन के खिलाफ 10-5 की प्रभावशाली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
स्वीडन की मातिलदा ने महिला एकल के पहले मुकाबले में जर्मनी की सबिने विंटर को 3-0 से हराकर आरपी-एसजी मेवरिक्स को आगे कर दिया। सानिल ने इसके बाद हमवतन हरमीत देसाई को 2-1 से हराकर उलटफेर किया। सानिल और मातिलदा ने इसके बाद मिश्रित युगल में भी 2-1 से जीत दर्ज की। भारतीय टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने पुणेरी पल्टन की अयहिका मुखर्जी को 2-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन