फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Table Tennis: India Mens team assures medal in Asian table tennis, defeating Singapore enters semi-finals

Table Tennis: एशियाई टेबल टेनिस में पुरुष टीम ने पक्का किया पदक, सिंगापुर को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Mon, 04 Sep 2023 11:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, प्योंगचांग (द. कोरिया)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, प्योंगचांग (द. कोरिया)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 04 Sep 2023 11:20 PM IST
सार

पहले सिंगल्स में 41 वर्षीय अचिंता शरत कमल ने इजाक क्वेक को पांच गेमों के संघर्ष में 11-1, 10-12, 11-8, 11-13, 14-12 से पराजित किया। शरत ने मैच के बाद कहा कि इजाक ने चौथे गेम में जबरदस्त वापसी की।

विज्ञापन
Table Tennis: India Mens team assures medal in Asian table tennis, defeating Singapore enters semi-finals
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पुरुष टीम ने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उसने क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर को 3-0 से हराकर इस चैंपियनशिप में कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। वहीं महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में जापान के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

41 साल के शरत संघर्ष के बाद जीते
पहले सिंगल्स में 41 वर्षीय अचिंता शरत कमल ने इजाक क्वेक को पांच गेमों के संघर्ष में 11-1, 10-12, 11-8, 11-13, 14-12 से पराजित किया। शरत ने मैच के बाद कहा कि इजाक ने चौथे गेम में जबरदस्त वापसी की। पांचवें गेम में भी वह आगे था, लेकिन उन्होंने किसी तरह वापसी कर मैच जीता। दूसरे एकल में जी साथियान ने यू एन कोएन पांग को सीधे गेमों में 11-6, 11-8, 12-10 से परास्त कर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। अंतिम एकल में विश्व नंबर 61 और देश के सर्वोच्च वरीय हरमीत देसाई ने झे यू क्लेरेंस चू को सीधे गेमों में 11-9, 11-4, 11-6 से हराकर भारत को 3-0 से जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले भी जीता था कांस्य
साथियन ने कहा कि हम अच्छी लय में हैं, लेकिन हम कांस्य से संतुष्ट नहीं होना चाहते हैं। तीसरी वरीय भारत का सेमीफाइनल में ईरान और चीनी ताईपे के बीच विजेता से मुकाबला होगा। भारत ने दो साल पहले दोहा में हुए एशियाई चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में भी कांस्य जीता था। लंबे समय बाद शरत और साथियान कम टूर्नामेंट खेलने की वजह से विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 से बाहर हो गए हैं। उनकी कोशिश यहां अच्छे अंक जुटाकर रैंकिंग बढ़ाने की होगी।
विज्ञापन

महिलाओं में विश्व नंबर 8 मीमा ईतो ने आहिका मुखर्जी को 11-7, 15-13, 11-8 से, विश्व नंबर सात हीना हयाता ने विश्व नंबर 36 मनिका बत्रा को 11-7, 11-9, 9-11, 11-3 से और मियू हिरानो ने सुतीर्था मुखर्जी को 7-11, 11-4, 11-6, 11-5 से हराया। भारतीय टीम अब पांचवें से आठवें स्थान के लिए खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed