{"_id":"5ec56e7e3ad19930984ae961","slug":"table-tennis-government-finally-returns-from-spain-on-may-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के कारण स्पेन में फंसी टेबल टेनिस खिलाड़ी ताकेमे सरकार 31 मई को लौटेंगी भारत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लॉकडाउन के कारण स्पेन में फंसी टेबल टेनिस खिलाड़ी ताकेमे सरकार 31 मई को लौटेंगी भारत
Wed, 20 May 2020 11:23 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 20 May 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ताकेमे सरकार 31 मई को स्वदेश लौटने को तैयार हैं, जो कोविड-19 महामारी के चलते तीन महीने से स्पेन में फंसी हुई हैं। भारत की 14वीं रैंकिंग की खिलाड़ी फरवरी में स्पेनिश लीग में भाग लेने पहुंची थी, लेकिन 24 मार्च को इस महामारी के चलते वापस नहीं लौट सकीं।
विज्ञापन
सरकार ने मैड्रिड से 400 किमी दूर प्रिएगो डि कोरडोबा से बताया कि शुक्र है मेरी प्रार्थना पूरी हुई और मैड्रिड में भारतीय दूतावास द्वारा 31 मई को एक फ्लाइट का इंतजाम किया गया है। अब उन्हें उम्मीद है कि लौटने पर उन्हें नई दिल्ली में दो हफ्ते के लिए पृथकवास में नहीं रखा जाएगा और वह पश्चिम बंगाल सरकार की मदद भी चाहती हैं कि वह उनके सिलीगुड़ी पहुंचने का इंतजाम करवा दे।
विज्ञापन
27 साल की इस खिलाड़ी ने कहा कि पहले ही स्पेन में तीन महीने बिता चुकी हूं। मेरे दो फ्लाइट टिकट रद्द हो चुके हैं और वापसी का टिकट दोगुनी कीमत पर बुक किया गया है। मेरे लिए फिर से दिल्ली में पृथकवास में रहना मुश्किल होगा। इसलिए मैं पश्चिम बंगाल सरकार से मेरी वापसी का इंतजार करने का अनुरोध करती हूं।
विज्ञापन