{"_id":"61e6df9c61d6ef40756a2595","slug":"syed-modi-international-hs-prannoy-reaches-second-round-lakshya-sen-and-sameer-verma-pull-out-of-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"Syed Modi International: एचएस प्रणॉय दूसरे दौर में पहुंचे, समीर वर्मा चोट के कारण टूर्नामेंट से हटे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Syed Modi International: एचएस प्रणॉय दूसरे दौर में पहुंचे, समीर वर्मा चोट के कारण टूर्नामेंट से हटे
Tue, 18 Jan 2022 09:11 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 18 Jan 2022 09:11 PM IST
सार
भारत के एचएस प्रणॉय ने मंगलवार (18 जनवरी) को सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। इंडिया ओपन जीतने वाले लक्ष्य सेन थकान के कारण और समीर वर्मा चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए।
विज्ञापन
एचएस प्रणॉय
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के एचएस प्रणॉय ने मंगलवार (18 जनवरी) को सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। इंडिया ओपन जीतने वाले लक्ष्य सेन थकान के कारण और समीर वर्मा चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए। दूसरी ओर, किदांबी श्रीकांत कोविड-19 संक्रमित होने के कारण नहीं खेल रहे हैं। वे इंडिया ओपन में भी नहीं खेल पाए थे। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष युगल में नहीं खेल रही है।
एचएस प्रणॉय ने यूक्रेन के डैनिलो बोस्नियुक को सीधे गेमों में हरा दिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय शटलर ने बोस्नियुक को 21-14, 21-18 हरा दिया। उन्होंने यह मुकाबला सिर्फ 36 मिनट में अपने नाम कर लिया। प्रणॉय का मुकाबला दूसरे दौर में हमवतन प्रियांशु राजावत से होगा। प्रियांशु को पहले दौर में राहुल यादव चित्तोबिना के खिलाफ वॉकओवर मिला था।
चौथी वरीयता प्राप्त समीर आयरलैंड के न्हाट न्यूगेन के खिलाफ चोटिल हो गए। मैच से हटने के दौरान समीर 2-7 से पीछे चल रहे थे। समीर के अलावा शुभांकर डे भी चोट के कारण बीच मैच में हट गए। वे हमवतन कार्तिकेय गुलशन कुमार के खिलाफ 2-9 से पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन
महिलाओं में मालविका बंसोड़ को अष्मिता चालिहा के खिलाफ पहले दौर में वॉकओवर मिला। वहीं, आकर्षी कश्यप ने मुग्धा अग्रे को 21-13, 21-14 से हरा दिया। वहीं, अनुपमा उपाध्याय ने रितुपर्णा दास को हरा दिया। दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली और शीर्ष वरीयता शटलर पीवी सिंधु अपना पहला मुकाबला हमवतन तान्या हेमंत के खिलाफ बुधवार (19 जनवरी) को खेलेंगी। वहीं, साइना नेहवाल चेक गणराज्य की टेरेजा स्वाबिकोवा के खिलाफ पहले दौर में खेलेंगी।