स्विमिंग कोच पर लगा यौन शोषण का आरोप, खेल मंत्री ने बर्खास्त कर दिया कार्रवाई का भरोसा
गोवा के एक तैराकी कोच को एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में बाद बर्खास्त कर दिया गया है। स्विमिंग कोच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।जिसमें आरोपी 15 वर्षीय लड़की से अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद खेल मंत्री किरण रिजिजू ने आरोपी कोच पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। आरोपी कोच का नाम सुरजीत गांगुली है, जो गोवा में पेशे से स्विमिंग कोच है।
वीडियो के सामने आने के बाद खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर कहा कि, आरोपी पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ने कड़ी कार्रवाई की है। बच्ची के साथ ऐसी हरकत करना जघन्य अपराध है।
गोवा स्विमिंग एसोसिएशन ने कोच सुरजीत गांगुली का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। मैंने स्विमिंग फेडरेशन से कहा है कि आरोपी कोच को ऐसे अपराध के लिए भारत में कहीं भी काम ना मिले। जीएसए के सचिव सैयद अब्दुल मजीद ने कहा कि हमने वीडियो देखने के तुरंत बाद सुरजीत का अनुबंध समाप्त कर दिया। लड़की और कोच दोनों बंगाल के हैं।
I've taken a strong view of the incident. The Goa Swimming Association has terminated the contract of coach Surajit Ganguly. I'm asking the Swimming Federation of India to ensure that this coach is not employed anywhere in India. This applies to all Federations & disciplines. https://t.co/q6H1ixZVsi— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 5, 2019"
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया है कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और अब मामले को गोवा ट्रांसफर किया गया है। कोलकाता के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पीड़िता के बयान के आधार पर हमने कल औपचारिक शिकायत दर्ज की थी। यह मामला गोवा पुलिस के अंतर्गत आता है, इसलिए हमने केस को उन्हें ट्रांसफर किया है। गोवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।'
विधानसभा ने प्रस्ताव पारित कर किया था सम्मान
यही नहीं 2017 में गोवा विधानसभा ने प्रस्ताव पारित कर आरोपी गांगुली और अन्य कोचों को राज्य का स्विमिंग में गौरव बढ़ाने के लिए बधाई भी दी थी।