फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Swimmers Virdhawal Khade Srihari Nataraj And Kushagra Rawat Will Resume Their Training In Dubai

ओलंपिक के टिकट के लिए दुबई में अभ्यास शुरू करेंगे तीन तैराक, दो महीने में खर्च होंगे 35 लाख रुपये

Sat, 15 Aug 2020 01:40 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 15 Aug 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Swimmers Virdhawal Khade Srihari Nataraj And Kushagra Rawat Will Resume Their Training  In Dubai
श्रीहरि नटराज - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के कारण लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक का कोटा पाने के दावेदार भारत के तीन तैराक वीरधवल खाड़े, श्रीहरि नटराज और कुशाग्र रावत अगले महीने से दुबई में अभ्यास शुरू करेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


भारत के तीनों तैराक दुबई की एक्वा नेशन स्वीमिंग अकादमी में अभ्यास करेंगे। उनके साथ एक कोच भी होगा। टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए इस अभ्यास पर करीब 35 लाख रुपये खर्च होंगे। साई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने ओलंपिक के दावेदार इन तीन तैराकों के लिए दो महीने के अभ्यास को मंजूरी दे दी है। उनके साथ एक कोच भी होगा और अभ्यास पर करीब 35 लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन


खाड़े 50 मीटर फ्रीस्टाइल, नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक और रावत 400 मीटर फ्रीस्टाइल में ओलंपिक का ‘बी क्वालीफिकेशन’ मार्क हासिल कर चुके हैं। साई ने कहा कि दुबई में अभ्यास करके ये ए क्वालीफिकेशन मार्क हासिल करने की कोशिश करेंगे। भारतीय तैराक 25 मार्च को लागू हुए पहले लॉकडाउन से स्वीमिंग पूल में नहीं उतरे हैं। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए कुछ राहत दी गई है, लेकिन स्वीमिंग पूल के इस्तेमाल पर 31 अगस्त तक पाबंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साई ने कहा कि तैराकों को दुबई में अभ्यास की अनुमति देने का फैसला मौजूदा स्थिति को देखकर लिया गया है, क्योंकि देश में स्वीमिंग पूल अभी खुले नहीं है। तीन अन्य तैराक साजन प्रकाश, आर्यन मखीजा और अद्वैत पेज भी बी क्वालीफिकेशन मार्क हासिल कर चुके हैं। प्रकाश और मखीजा क्रमश: थाईलैंड के फुकेट और अमेरिका के अलबामा में अभ्यास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed