{"_id":"5be03dc8bdec2269bf7d7b0b","slug":"swapna-burman-gets-special-shoes-for-6-finger-pair","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को सात जोड़ी विशेष जूते मिलेंगे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को सात जोड़ी विशेष जूते मिलेंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
स्वप्ना बर्मन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को हेप्टाथलन की सभी सात स्पर्धाओं के लिए अलग-अलग सात विशेष जूते मिलेंगे। खेल सामग्री बनाने वाली प्रतिष्ठित कंपनी एडिडास ने सोमवार को यह घोषणा की।
विज्ञापन
इस साल हुए एशियाई खेलों की हेप्टाथलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय स्वप्ना के दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। जकार्ता खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सभी को उनकी इस समस्या के बारे में पता चला था।
विज्ञापन
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पिछले दो महीने से एडिडास स्वप्ना की परेशानी का हल निकालने के लिए भारत में अपने अधिकारियों और जर्मनी में अपने मुख्यालय में खिलाड़ी सेवा प्रयोगशाला के साथ विस्तृत काम कर रहा था। इस खिलाड़ी के पैर के आकलन के बाद कंपनी ने विशेष जूता तैयार करके स्वप्ना की मदद करने का फैसला किया। उन्हें अब प्रत्येक स्पर्धा के लिए एक यानी कुल सात जोड़ी जूते दिए जाएंगे।
विज्ञापन