फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Suspension of table tennis association appointment of administrator

दिल्ली हाईकोर्ट: टेबल टेनिस संघ का निलंबन, प्रशासक की होगी नियुक्ति

Sat, 12 Feb 2022 07:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Feb 2022 07:22 AM IST
सार

अदालत ने कहा कि देश अपने खिलाड़ियों पर नाज करता है और जिन अधिकारियों को यह नहीं पता कि खिलाड़ियों से कैसे व्यवहार किया जाए, उन्हें बाहर होना ही चाहिए। प्रशासक की नियुक्ति और उससे जुड़े अन्य विवरण अदालत के आदेश में दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Suspension of table tennis association appointment of administrator
Delhi_high_court - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के संचालन के लिए प्रशासक की नियुक्ति का निर्देश देते हुए कहा कि खेल संस्था की ‘खेदजनक स्थिति’ को देखते हुए उसका इससे विश्वास उठ गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित मनिका बत्रा की याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि इस खिलाड़ी द्वारा लगाये गये मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट से पता चलता है कि टीटीएफआई ‘अपने अधिकारियों के हितों का बचाव करता है’ और ‘खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के बजाय, टीटीएफआई उन्हें अपनी शर्तों पर चलाना चाहता है।’
विज्ञापन


 दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई)के संचालन के लिए प्रशासक की नियुक्ति का निर्देश दिया। जस्टिस रेखा पल्ली ने राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और खेल रत्न से सम्मानित मनिका बत्रा की याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि मामले में गठित तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट से यह पता चलता है कि टीटीएफआई खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की जगह अपने अधिकारियों के हितों की ज्यादा ध्यान रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि देश अपने खिलाड़ियों पर नाज करता है और जिन अधिकारियों को यह नहीं पता कि खिलाड़ियों से कैसे व्यवहार किया जाए, उन्हें बाहर होना ही चाहिए। प्रशासक की नियुक्ति और उससे जुड़े अन्य विवरण अदालत के आदेश में दिए जाएंगे। 

कोच पर फिक्सिंग का आरोप : एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में चयन से बाहर रहीं मनिका बत्रा ने पिछले साल मामले में अदालत गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप राय ने उनकी एक प्रशिक्षु के खिलाफ ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबला गंवाने के लिए उन पर दबाव बनाया था।

रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्टया टीटीएफआई दोषी है और राष्ट्रीय कोच की नियुक्त हितों का टकराव है। जांच होना जरूरी है। आपका कोच एक निजी अकादमी चला रहा है और खिलाड़ी को मैच हारने के लिए कह रहा है। यह हो क्या रहा है। 

केंद्र की ओर से अतिरिक्त सालिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि  यदि आगे और जांच के लिए स्वंतत्र समिति के गठन की जरूरत है तो सरकार को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है। अदालत ने कहा कि अभी तो वह केवल टीटीएफआई के संचालन के लिए एक प्रशासक की नियुक्ति कर रही है।


अदालत जाने के लिए विवश किया गया 
नई दिल्ली। मनिका बत्रा ने कहा, ‘मेरा भारतीय न्यायिक प्रक्रिया में पूरा भरोसा है। मैंने खेलों में अपनी जिंदगी देश को गौरव दिलाने में समर्पित कर दी है। मैं भारत सरकार और अपने देश के हर नागरिक का समर्थन करने के लिए आभारी हूं। मुझे अदालत में जाने के लिए मजबूर किया गया। मुझ पर दबाव बनाया जा रहा था। मेरे साथ अनुचित बर्ताव हो रहा था जिससे मानसिक दबाव बढ़ रहा था। टोक्यो ओलंपिक में इससे मेरे खेल पर भी असर पड़ा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed