फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   suraj panwar wins silver medal in 5,000m race walk in youth olympics 2018

17 साल के सूरज की 5,000 मीटर रेस वॉक में चांदी, भारत ने एथलेटिक्स में जीता पहला मेडल

Tue, 16 Oct 2018 09:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
suraj panwar wins silver medal in 5,000m race walk in youth olympics 2018
सूरज पवार

सूरज पवार ने सोमवार को 2018 यूथ ओलंपिक्स में पुरुषों की 5,000 मीटर रेस वॉक में भारत को एथलेटिक्स का पहला मेडल दिलाया। उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। 17 वर्षीय सूरज ने रेस वॉक के दो चरण में क्रमश: 20.35.87 और 20.23.30 का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। इक्वाडोर के ऑस्कर पतिन ने गोल्ड मेडल जीता।

विज्ञापन


पवार पहले चरण में दूसरे स्थान पर आए और दूसरे चरण में भी वह इसी स्थान पर बरकरार थे। मगर जिन वांग के डिस्क्वालिफाई होने के चलते भारतीय एथलीट शीर्ष स्थान पर आ गए। लेन उल्लंघन के चलते वांग डिस्क्वालिफाई हुए।
विज्ञापन


दूसरे चरण में शीर्ष पर रहने के बावजूद पवार का कुल समय 40:59.17 का रहा, जो इक्वाडोर के पतिन के समय 40:51.86 से सात मिनट पीछे था। पुअर्टो रिको के जान मोरियू तीसरे स्थान पर रहे और ब्रॉन्ज मेडल जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिल्वर मेडल जीतने के बाद पवार ने आईएएएफ की वेबसाइट से बातचीत में कहा कि वह अब कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और ओलंपिक्स में भारत को मेडल दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।





भारत के इस टूर्नामेंट में अब 11 पदक हो गए हैं। इसमें तीन स्वर्ण, आठ रजत पदक शामिल हैं। वह पदक तालिका में 12वें स्थान पर है। यह उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं 47 मेडल के साथ रूस पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है।

भारत ने इससे पहले यूथ ओलिंपिक में एथलेटिक्स में सिर्फ दो रजत पदक जीते थे। 2010 यूथ ओलिंपिक में पुरुष डिस्कस थ्रो में अर्जुन और पुरुष 400 मीटर हर्डल्स में दुर्गेश कुमार ने रजत पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed