{"_id":"5ee9770f8ebc3e42da4d2ad0","slug":"support-for-further-delay-in-tokyo-olympics-2020-if-not-started-by-23-july-2021-it-will-be-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक में और देरी का समर्थन, 23 जुलाई 2021 को शुरू नहीं हुए तो कर दिए जाएंगे रद्द","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक में और देरी का समर्थन, 23 जुलाई 2021 को शुरू नहीं हुए तो कर दिए जाएंगे रद्द
Wed, 17 Jun 2020 07:21 AM IST
संजीव कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 17 Jun 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
tokyo olympic 2020
टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के कार्यकारी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा कि अगर अगले साल भी इन खेलों का आयोजन नहीं हुआ तो इसे और बाद में कराने का समर्थन किया जाएगा। ओलंपिक इसी साल होना था लेकिन कोरोना के कारण उसे एक साल के लिए टाल दिया है। खेलों में और देरी से जुड़ा सुझाव हरयुकी ताकाहाशी ने दिया। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता एकजुट होकर 2021 की गर्मियों में ओलंपिक आयोजित करने की है।अगर यह संभव नहीं हुआ तो हमें एक और विलंब के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक और स्थानीय आयोजन समिति के अध्यक्ष योशीरो मोरी ने हालांकि ओलंपिक में और देरी से इनकार करते हुए कहा कि अगर यह 23 जुलाई 2021 को शुरू नहीं हुए तो रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन