फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sumit beats Tajikistan boxer Boltaev by 5-0 reaches AIBA World Championship pre quarterfinals

एआईबीए विश्व चैंपियनशिप: सुमित ने ताजिकिस्तानी मुक्केबाज बोलताएव को 5-0 से हराया, प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Sat, 30 Oct 2021 11:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 11:31 PM IST
सार

भारतीय मुक्केबाज सुमित एआईबीए विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने एक तरफा मुकाबले में ताजिकिस्तान के मुक्केबाज बोलताएव को 5-0 से हराया। 
 

विज्ञापन
Sumit beats Tajikistan boxer Boltaev by 5-0 reaches AIBA World Championship pre quarterfinals
एआईबीए विश्व चैंपियनशिप - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय मुक्केबाज सुमित (75 किग्रा) ने शनिवार को यहां ताजिकिस्तान के अब्दुमलिक बोलताएव पर शानदार जीत से एआईबीए पुरुष विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सुमित ने बोलताएव को 5-0 से परास्त किया। बोलताएव सटीक मुक्के जड़ने की काबिलियत में भारतीय मुक्केबाज के करीब भी नहीं दिख रहे थे। 
विज्ञापन


सुमित को दूसरे दौर में बोलताएव के सिर के पीछे हिट करने के लिए चेतावनी भी दी गई लेकिन इसके बावजूद मैच में उनकी पकड़ ढीली नहीं हुई और वे सर्वसम्मत विजेता बने। शुक्रवार को देर रात मुकाबले में निशांत देव (71 किग्रा) ने मॉरीशस के मर्वेन क्लेयर को 4-1 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। शनिवार को पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) का सामना राउंड 32 में सिएरा लियोन के जॉन ब्राउन से होगा। 
विज्ञापन


विजेता को मिलेंगे एक लाख डॉलर
सचिन (80 किग्रा) अंतिम 32 के मुकाबले में अमेरिका के रॉबी गोंजालवेस के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे क्योंकि उन्हें पहले दौर में बाई मिली थी। गोविंद साहनी (48 किग्रा) प्री क्वार्टर फाइनल में जार्जिया के साखिल अलखवेरदोवी के सामने होंगे। विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता को एक लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी जबकि रजत और कांस्य पदक जीतने वालों को क्रमश: 50 हजार डॉलर और 25 हजार डॉलर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed