{"_id":"5f0b2e0b24bc9f37310b5eb1","slug":"styrian-gp-lewis-hamilton-takes-first-f1-2020-win-ferraris-collide","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैमिल्टन ने दर्ज की करियर की 85वीं जीत, स्टायरियन ग्रां प्री का खिताब अपने नाम किया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हैमिल्टन ने दर्ज की करियर की 85वीं जीत, स्टायरियन ग्रां प्री का खिताब अपने नाम किया
Sun, 12 Jul 2020 09:07 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुईस हैमिल्टन ने रविवार को पोल पोजीशन से शुरुआत करते हुए स्टायरियन ग्रां प्री का खिताब जीता जो उनके करियर की 85वीं जीत है और इससे वह माइकल शूमाकर के फार्मूला वन के रिकार्ड से छह जीत दूर रह गए हैं।
विज्ञापन
शूमाकर ने अपनी अधिकतर जीत फेरारी के साथ दर्ज की थी लेकिन अभी उनकी पुरानी टीम संघर्ष कर रही है। पिछली चार रेस में दूसरी बार चार्ल्स लेकरेक और सेबेस्टियन वेटेल रेस पूरी नहीं कर पाए।
विज्ञापन
हैमिल्टन ने रिकार्ड 89वीं बार पोल पोजीशन से शुरुआत की और रेस के दौरान कोई उन्हें खास चुनौती पेश नहीं कर पाया। वह मर्सीडीज के अपने साथी वलटारी बोटास से 13.7 सेकेंड के लिए आगे रहे। रेड बुल के मैक्स वर्सटाप्पन तीसरे स्थान पर रहे। बोटास ने पिछले महीने आस्ट्रियाई ग्रां प्री का खिताब जीता था।
विज्ञापन