फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Strandja Memorial Amit Panghal gets a first-round bye reach in quarter final

स्ट्रेंडजा मेमोरियल: अमित पंघाल को बाई मिली, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Thu, 14 Feb 2019 06:56 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 14 Feb 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Strandja Memorial Amit Panghal gets a first-round bye reach in quarter final
Amit Panghal (File)

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल (49 किग्रा) को गुरुवार को बुल्गारिया के सोफिया में 70वें स्ट्रेंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के पहले दौर में बाई मिली जिससे उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


टूर्नामेंट में लगातार दूसरे स्वर्ण पदक की कवायद में जुटे अमित रविवार को अंतिम आठ के मुकाबले में उक्रेन के नजर कुरोतचिन से भिड़ेंगे। इस मुकाबले में जीत अमित के इस प्रतिष्ठित यूरोपीय प्रतियोगिता में लगातार पदक सुनिश्चित कर देगी।
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता नमन तंवर (91 किग्रा) को भी बाई मिली और वह शनिवार को प्री क्वार्टर फाइनल में पोलैंड के माइकल सोजिनस्की के खिलाफ उतरेंगे। महिला मुक्केबाजों में पिछले टूर्नामेंट की रजत पदक विजेता मीना कुमारी देवी (54 किग्रा) को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली जबकि नीरज (60 किग्रा) गुरुवार को हए ड्रॉ के अनुसार प्री क्वार्टर फाइनल से अपना अभियान शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ की चोट के बाद वापसी कर रहे विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी (56 किग्रा) शुक्रवार को पहले दौर में स्थानीय दावेदार इमानुएल बोगोएव से भिड़ेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी (52 किग्रा) का सामना पहले दौर में अमेरिका के अब्राहम पेरेज से होगा।

एशियाई युवा खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता अंकुश दहिया (60 किग्रा) अपने अभियान की शुरुआत अजरबेजान के सरखान अलियेव के खिलाफ करेंगे जबकि राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता मनदीप जांगड़ा को उक्रेन के विक्टर पेत्रोव के खिलाफ खेलना है।


महिला ड्रॉ में विश्व चैंपियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर (57 किग्रा) को पहले दौर में सर्बिया की येलेना जेकिच का सामना करना है जबकि राष्टूमंडल खेलों की पूर्व कांस्य पदक विजेता पिंकी रानी (51 किग्रा) को पहले दौर में फिलीपीन्स की आइरिश मेग्नो के खिलाफ खेलना है। भारत ने 2018 टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित कुल 11 पदक जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed