{"_id":"67ac64246249d19167075048","slug":"star-table-tennis-player-manika-batra-s-father-passes-away-died-of-heart-attack-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manika Batra: स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के पिता का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Manika Batra: स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के पिता का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
Wed, 12 Feb 2025 02:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:34 PM IST
सार
मंगलवार को ही इंदरपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी प्रार्थना सभा गुरुवार को रखी गई है।
विज्ञापन
मनिका बत्रा
- फोटो : PTI
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के पिता गिरीश बत्रा का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को निधन हो गया। मंगलवार को ही इंदरपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी प्रार्थना सभा गुरुवार को रखी गई है। मनिका भारत की शीर्ष महिला एकल खिलाड़ियों में से हैं। उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल और महिला टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने महिला युगल में रजत और मिश्रित युगल में कांस्य भी जीता था।
भारत की शीर्ष महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने पिछले साल सऊदी स्मैश में शानदार प्रदर्शन किया था और करियर की सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग 24 पर पहुंच गईं थीं। वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष 25 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं थीं। तब उन्होंने 15 स्थान की लंबी छलांग लगाई थी। हालांकि, वह मौजूदा समय में महिला एकल में 25वें रैंक पर हैं। हालांकि, पेरिस ओलंपिक में मनिका का एकल में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वहीं, महिला टीम के साथ मिलकर उन्होने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था।
मनिका बत्रा ने पेरिस 2024 ओलंपिक में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। मनिका बत्रा ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। यह जीत हासिल करने वाली मनिका बत्रा पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी थीं। इतना ही नहीं, तब उन्होंने महिला टीम के साथ मिलकर भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में ही वह महिला युगल में रजत पदक और मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही थीं। मनिका बत्रा ने अर्चना कामथ के साथ महिला युगल रैंकिंग में विश्व नंबर चार पर पहुंचा था। यह किसी भी भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी द्वारा सर्वश्रेष्ठ रैंक है।
विज्ञापन
वह अपनी खूबसूरती के लिए भी चर्चा में रहती हैं, लेकिन वह अपने प्रदर्शन के दम पर ही स्टार बनी हैं। 2020 में उन्हें मेजर ध्यान चंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। 2022 एशिया कप में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था। 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में वह मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही थीं। 2024 एशियन चैंपियनशिप में वह महिला टीम के साथ कांस्य पदक जीत सकी थीं। मनिका 2016 में गुवाहाटी साउथ एशियन गेम्स में महिला टीम, महिला युगल और मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।