फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   srihari nataraj and Virdhawal Khade qualified for semifinal in commonwealth games 2018

भारतीय तैराक नटराज-वीरधवल ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश, इस खिलाड़ी का कॉमनवेल्थ में सफर खत्म

Thu, 05 Apr 2018 02:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
srihari nataraj and Virdhawal Khade qualified for semifinal in commonwealth games 2018
srihari nataraj

गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ में भारतीय तैराक श्रीहरी नटराज ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। नटराज ने हीट-1 में आठ खिलाड़ियों में पांचवा स्थान हासिल किया। श्रीहरी के अलावा वीरधवल खडे ने भी 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


वहीं भारत के सजन प्रकाश का कॉमनवेल्थ में सफर अब खत्म हो गया है। 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में इंग्लैंड के एलियट क्लोग पहले स्थान पर रहे। क्लोग ने 55.08 का समय निकालकर पहले स्थान पर कब्जा किया। वहीं दूसरा स्थान ऑस्ट्रेलिया के बेंजामिन ट्रेफेर्स को मिला जिन्होंने 55.30 सेकेंड का समय निकाला।
विज्ञापन


बता दें कि 50 मीटर बटरफ्लाई वर्ग में भारत के वीरधवल ने चोट के बाद वापसी करते हुए अपने हमवतन तैराक प्रकाश को मात दी। प्रकाश ने 25.11 का समय निकाला। वहीं पांचवें स्थान पर आने वाले श्रीहरी नटराज ने 56.72 सेकेंड का समय निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed