{"_id":"61666e7b8ebc3ed34f1c2dfd","slug":"sprinter-hima-das-corona-positive-she-reached-patiala-for-training-three-days-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: फर्राटा धाविका हिमा दास कोरोना संक्रमित, तीन दिन पहले ट्रेनिंग के लिए पहुंची थीं पटियाला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोविड-19: फर्राटा धाविका हिमा दास कोरोना संक्रमित, तीन दिन पहले ट्रेनिंग के लिए पहुंची थीं पटियाला
Wed, 13 Oct 2021 10:58 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:58 AM IST
सार
देश की फर्राटा धाविका हिमा दास कोरोना संक्रमित पाई गई हैं वह तीन पहले ट्रेनिंग करने के लिए पटियाला पहुंची थीं। इस दौरान जब उनका कोविड परीक्षण हुआ तो हिमा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
हिमा दास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की जानी-मानी फर्राटा धाविका हिमा दास कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वह तीन दिन पहले पटियाला ट्रेनिंग करने के लिए पहुंची थीं। लेकिन इस दौरान उनका जब कोरोना टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जुलाई-अगस्त में हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए वह क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं। मांसपेशियों में खिंचाव के चलते बीते कुछ समय से वह ब्रेक पर थीं।
विज्ञापन
10 अक्टूबर को पहुंची थीं पटियाला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय कोच का कहना है कि हिमा दास 10 अक्तूबर को पटियाला पहुंची थीं, इससे पहले वह आठ और नौ अक्तूबर को गुवाहाटी में थीं, इस दौरान उन्हें थोड़ी थकान महसूस हुई थी, हमने सोचा कि परेशान होने वाली कोई बात नहीं हैं लेकिन पटियाला में जब उनका कोरोना टेस्ट हुआ तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में नहीं कर पाई थीं क्वालीफाई
हिमा दास टोक्यो ओलंपिक से पहले बेहतरीन फॉर्म में थीं। उन्होंने मार्च में हुए फेडरेशन कप के दौरान 23.21 सेकेंड का समय निकाला था लेकिन टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने मार्क 22.80 सेकेंड था जिसे वह पार नहीं कर पाईं। इसके बाद फिर उनकी मांसपेशियों मं खिंचाव आ गया, जिसके चलते उनके अभियान को झटका लगा था।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स हिमा का अगला टारेगट
हिमा दास के मीडिया मैनेजर के मुताबिक, उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जैसी कोई बात नहीं हैं, नेशनल कैंप अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा, लेकिन हिमा यहां जल्दी आ गईं, बाकी खिलाड़ी आगामी कुछ दिनों में पटियाला पहुंचेंगे। 400 मीटर के हेड कोच गालिना बुखारिना ने कहा, हिमा यहां पर हैं और वह फॉर्म में वापस आऩे के लिए ट्रेनिेंग करना चाहती हैं। हिमा का अगला लक्ष्य कॉमनवेल्थ और एशियाड है।