{"_id":"5d3d16ee8ebc3e6d234f4b0e","slug":"sprinter-dutee-chand-meets-cm-naveen-patnaik-request-recommendation-for-arjun-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुती चंद ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से लगाई गुहार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दुती चंद ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से लगाई गुहार
Sun, 28 Jul 2019 09:01 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 28 Jul 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
दुती चंद-नवीन पटनायक
- फोटो : social Media
भारतीय स्टार स्प्रिंटर दुती चंद ने अर्जुन अवार्ड के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से गुहार लगाई है। मीडिया की खबरों के मुताबिक राज्य सरकार ने तय समयसीमा के बाद दुती के अवॉर्ड के लिए आवेदन किया था। वर्ल्ड युनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी दुती ने शनिवार को सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की।
विज्ञापन
चुनाव और फैनी तुफान के चलते उनके आवेदन में देरी हो सकती है, लेकिन अभी अवॉर्ड की घोषणा नहीं हुई है।दुती ने मुख्यमंत्री से अपना आवेदन फिर से खेल मंत्रालय को भेजने का आग्रह किया।
विज्ञापन