{"_id":"6830581ac2aa33ad5b049b24","slug":"sports-update-first-hockey-india-masters-cup-from-june-18-in-chennai-indian-open-surfing-from-may-30-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports Update: पहला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 18 जून से चेन्नई में; इंडियन ओपन सर्फिंग 30 मई से","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Sports Update: पहला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 18 जून से चेन्नई में; इंडियन ओपन सर्फिंग 30 मई से
Fri, 23 May 2025 04:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 23 May 2025 04:43 PM IST
सार
राष्ट्रीय सर्फिंग चैम्पियनशिप सीरिज का दूसरा चरण इंडियन ओपन सर्फिंग का छठा सत्र 30 मई से एक जून तक खेला जाएगा। खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पूर्व खिलाड़ियों के लिये पहला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 18 से 27 जून तक चेन्नई में खेला जाएगा। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को आयोजन स्थल और तारीखों की घोषणा की। इस टूर्नामेंट में पुरूष और महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। हॉकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि लीग के नियमों के तहत पुरूष वर्ग में 40 या उससे अधिक उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जबकि महिला वर्ग में यह सीमा 35 वर्ष है। दोनों श्रेणियों में टीमों की घोषणा जल्दी की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिये खिलाड़ियों को अपनी प्रदेश ईकाइयों के पास पंजीयन कराना होगा।
टूर्नामेंट लीग सह नॉकआउट आधार पर खेला जायेगा। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंथा लाकड़ा ने इस बारे में कहा, 'पहले हॉकी इंडिया मास्टर्स कप का हिस्सा होना मेरे लिये भावनात्मक और रोमांचक पल है। हॉकी ने ही मुझे बनाया है और अब मुझे अपने साथ खेल चुके खिलाड़ियों के साथ फिर खेलने का मौका मिलेगा जो खास है।'

सर्फिंग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : SFI Media
सर्फिंग चैंपियनशिप 30 मई से
राष्ट्रीय सर्फिंग चैम्पियनशिप सीरिज का दूसरा चरण इंडियन ओपन सर्फिंग का छठा सत्र 30 मई से एक जून तक खेला जाएगा। भारतीय सर्फिंग महासंघ ने कहा कि इसका आयोजन सर्फिंग स्वामी फाउंडेशन और मंत्रा सर्फ क्लब करेगा। तीन दिवसीय स्पर्धा में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले सर्फर चार वर्गों पुरूष ओपन, महिला ओपन, अंडर 16 लड़के और अंडर 16 लड़कियों के वर्ग के मुकाबले होंगे। भारतीय सर्फिंग महासंघ के अध्यक्ष अरूण वासु ने कहा, '2024 में हमारे सर्फर ने पहली बार एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाई करके इतिहास रचा था जो देश में इस खेल के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।'