{"_id":"6874d271bc52299ac10edf2e","slug":"sports-update-divya-humpy-in-last-16-in-women-s-chess-world-cup-aditi-ranked-28th-in-golf-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports Update: महिला शतरंज विश्व कप में दिव्या-हम्पी अंतिम-16 में; गोल्फ में अदिति 28वें स्थान पर रहीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Sports Update: महिला शतरंज विश्व कप में दिव्या-हम्पी अंतिम-16 में; गोल्फ में अदिति 28वें स्थान पर रहीं
Mon, 14 Jul 2025 03:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 14 Jul 2025 03:18 PM IST
सार
भारत की जहां दो खिलाड़ियों ने अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है वहीं तीन अन्य भारतीय खिलाड़ी डी हरिका, वंतिका अग्रवाल और आर वैशाली भी अंतिम-16 में जगह बना सकती हैं, लेकिन यह सब टाईब्रेकर में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
हम्पी और दिव्या
- फोटो : ANI
विस्तार
महिला ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख और ग्रैंडमास्टर बनने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने जॉर्जिया के बातुमी में जारी विपरीत अंदाज में फिडे महिला विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के अंतिम-16 में जगह बनाई। दिव्या को अंतिम 16 में पहुंचने के लिए आधा अंक की जरूरत थी जो उन्होंने सर्बिया की टेओडोरा इंजाक के खिलाफ ड्रॉ खेल कर हासिल कर लिया लेकिन हम्पी को पोलैंड की कुलोन क्लॉडिया को हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
भारत की जहां दो खिलाड़ियों ने अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है वहीं तीन अन्य भारतीय खिलाड़ी डी हरिका, वंतिका अग्रवाल और आर वैशाली भी अंतिम-16 में जगह बना सकती हैं, लेकिन यह सब टाईब्रेकर में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। ग्रैंडमास्टर हरिका ने यूनान की त्सोलाकिडोउ स्टावरौला के साथ लगातार ड्रॉ खेलकर खुद को प्री-क्वार्टर फाइनल की दौड़ में बनाए रखा, जबकि वंतिका रूस की कैटरीना लागनो पर पहले दौर की जीत के बाद दूसरे दौर में हार गई जिससे स्कोर बराबर हो गया। इस प्रतियोगिता में विजेता को 50,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिलेगी। इसके अलावा शीर्ष तीन में रहने वाली खिलाड़ी अगले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।

अदिति अशोक
- फोटो : ANI
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक अंतिम दौर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और दो ओवर 73 का स्कोर बनाकर फ्रांस के ऐक्स-लेस-बेन्स में खेले गए अमुंडी एवियन चैंपियनशिप में संयुक्त 28वें स्थान पर रहीं। अदिति का कुल स्कोर अंडर 279 रहा। वह शीर्ष 10 खिलाड़ियों में जगह नहीं बना सकी लेकिन इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह एक साल पहले इस प्रतियोगिता में संयुक्त 17वें स्थान पर रही थीं।
अदिति ने लगातार नौ पार के साथ शुरुआत की और फिर लगातार चार बोगी कीं, जिससे शीर्ष 10 में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें धूमिल हो गईं। उन्होंने 17वें और 18वें होल पर बर्डी लगाकर वापसी की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर कट में जगह नहीं बना पाई थी।
ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस किम ने एवियन रिसोर्ट गोल्फ क्लब में प्लेऑफ में विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी जीनो थिटिकुल को हराकर अपना पहला मेजर खिताब जीता।