फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Ministry restores recognition of Gymnastics Federation of India after 10 years

खेल मंत्रालय ने 10 साल बाद बहाल की जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता

Sat, 27 Feb 2021 03:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 27 Feb 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
Sports Ministry restores recognition of Gymnastics Federation of India after 10 years
जिम्नास्टिक - फोटो : सोशल मीडिया

खेल मंत्रालय ने 10 साल के बाद जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) की मान्यता को फिर से बहाल कर दिया है। मंत्रालय ने 31 दिसंबर 2021 तक की अवधि के लिए मान्यता प्रदान की है। 

विज्ञापन


दरअसल साल 2011 में मंत्रालय ने निकाय में उल्लंघन के कारण जीएफआई की मान्यता रद्द कर दी थी जो शुक्रवार को आखिरकार फिर से बहाल कर दी गई। फिलहाल खेल मंत्रालय राष्ट्रीय खेल संघों को एक साल की मान्यता दे रहा है। 
विज्ञापन


मंत्रालय की तरफ से जीएफआई को शुक्रवार को भेजे गए एक पत्र में कहा गया, 'तत्काल प्रभाव से और 31।12।2021 तक जीएफआई की मान्यता बहाल करने का निर्णय लिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के एक अन्य आदेश में कहा गया कि जीएफआई के संविधान/एमओए को 2011 के खेल संहिता के प्रावधानों के तहत काम करना होगा। इसमें कहा गया, 'जीएफआई को छह महीने के भीतर अपने संविधान में खेल संहिता के प्रावधानों का स्पष्ट रूप से पुष्टिकरण करने की आवश्यकता है ताकि खेल संहिता के अनुरूप इसे पूरी तरह से लाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed