{"_id":"5e10a45d8ebc3e8808339f2b","slug":"sports-ministry-ratifies-ioa-proposal-to-host-birmingham-commonwealth-shooting-archery-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए सरकार ने दी मंजूरी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए सरकार ने दी मंजूरी
Sat, 04 Jan 2020 08:12 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 04 Jan 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
भारतीय तीरंदाजी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने मार्च 2022 में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप और तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने के भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रस्ताव को शनिवार को ‘सैद्धांतिक’ तौर पर मंजूरी दे दी। ये दोनों ही खेल बर्मिंघम में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
इस सप्ताह के शुरू में आईओए ने निशानेबाजी को हटाए जाने के कारण बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार की धमकी वापस ले ली थी और उसने निशानेबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी का औपचारिक प्रस्ताव भेजने का फैसला किया जिसमें जीते गए पदक राष्ट्रमंडल खेल 2022 की पदक तालिका में जोड़े जाएं।
विज्ञापन
आईओए ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष डोम लुईस मार्टिन को पत्र लिखकर निशानेबाजी और तीरंदाजी प्रतियोगितों की मेजबानी की लागत के बारे में बताया था।
विज्ञापन