फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Ministry gives green signal to Freestyle, Greco Roman and Foreign coach Team of Womens Team

खेल मंत्रालय ने दी फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला टीम के विदेश कोच को हरी झंडी 

Fri, 25 Jan 2019 08:55 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 25 Jan 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
Sports Ministry gives green signal to Freestyle, Greco Roman and Foreign coach Team of Womens Team
दांव लगाते पहलवान - फोटो : file photo

विदेशी कोच को लेकर साल 2016 के रियो ओलंपिक के बाद से चल रहा भारतीय पहलवानों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। पिछले डेढ़ साल से लटका तीन विदेशी कोच के अनुबंध को खेल मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है। अब भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला टीम से जल्द विदेशी कोच जुड़ जाएंगे। महिला टीम के अमेरिकी कोच एंड्रयु कुक तो भारत आ भी चुके हैं और प्रो कुश्ती लीग में प्रतिभाओं की तलाश में जुट गए हैं।      

विज्ञापन


पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों के लिए ईरान के हुसैन करीमी और ग्रीको रोमन के लिए जार्जियाई टीमो काजराशविली को मंजूरी दी गई है। इन दोनों कोच के वीजा की प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। अगले 10 दिनों के अंदर दोनों के भारत आने की उम्मीद है। हुसैन रियो ओलंपिक में ईरान टीम के कोच थे। उनका नाम खुद ईरान कुश्ती संघ के अध्यक्ष ओलंपिक और वल्र्ड चैंपियन रसूल खादेम ने भेजा था।
विज्ञापन


वहीं टीमो 1982 की वल्र्ड चैंपियनशिप में 48 किलो में स्वर्ण जीत चुके हैं। टीमो वही जज हैं जिन्हें यूडब्लूडब्लू ने रियो ओलंपिक केदौरान उजबेकिस्तान के पहलवान को चार के बजाय दो अंक देने पर निलंबित कर दिया था। हालांकि कुश्ती की दुनिया में तीनों ही कोच को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


साल से लटका था अनुबंध      
इन तीनों ही कोच के अनुबंध को लटके हुए साल हो गया था। कायदे से तीनों कोच को गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों से पहले आ जाना चाहिए था, लेकिन खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को विज्ञापन की प्रक्रिया पूरी नहीं करने के चलते इसे सिरे नहीं चढ़ाया। बीते वर्ष 21 सितंबर को हुई बैठक केबाद भी मंत्रालय ने पूरी प्रक्रिया नहीं अपनाने के चलते इनके अनुबंध पर आपत्ति जता दी थी।


इसके बाद कुश्ती संघ ने यहां तक कह दिया कि अगर ओलंपिक की तैयारियों के लिए मंत्रालय अनुबंध को हरी झंडी नहीं देता है तो वह निजी क्षेत्र से कोच को वेतन देने की गुहार लगाएंगे। कुश्ती संघ ने मंत्रालय को हवाला दिया कि राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल निकल चुकेहैं और अब ओलंपिक की तैयारियां नहीं प्रभावित होनी चाहिए। इसके बाद ही मंत्रालय ने इन तीनों के अनुबंध को हरी झंडी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed