फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Ministry approves inclusion of four indigenous games in 'Khelo India'

खेल मंत्रालय ने ‘खेलो इंडिया’ में चार देशज खेलों को शामिल करने की दी मंजूरी

Sun, 20 Dec 2020 07:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 20 Dec 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Sports Ministry approves inclusion of four indigenous games in 'Khelo India'
खेल मंत्रालय - फोटो : social media

भारतीय खेल मंत्रालय ने हाल ही योगासन को खेल का दर्जा देने के बाद एक और बड़ा फैसला किया है। मंत्रालय ने हरियाणा में होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021’ में गटका और कलारीपयट्टू सहित चार देशज (स्वदेशी) खेलों को शामिल करने की मंजूरी दी है। इसमें शामिल किए गए दो अन्य खेल मल्लखंब और थांग-ता है।

विज्ञापन


इस फैसले के बारे में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘भारत में स्वदेशी खेलों की समृद्ध विरासत है और खेल मंत्रालय की प्राथमिकता इन खेलों को संरक्षित, बढ़ावा और लोकप्रिय बनाने की है।’ उन्होंने कहा, ‘इन खेलों के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा करने के लिए खेलो इंडिया गेम्स से बेहतर कोई और मंच नहीं है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि 2021 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में इन चार खेलों के साथ योगासन देश के खेल प्रेमियों और युवाओं का ध्यान आकर्षित करेगा। आने वाले दिनों में खेलों इंडिया में हम और देशज खेलों को शामिल करेंगे।’ ये चारों खेल देश के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलारीपयट्टू की शुरुआत केरल में हुई है और पूरी दुनिया में इसका अभ्यास किया जाता है। बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल भी कलारीपयट्टू के लिए जाने जाते हैं। मल्लखंब पूरे भारत में खेला जाता है लेकिन यह मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में काफी लोकप्रिय है। वहीं गटका की शुरुआत पंजाब में हुई और निहंग सिख योद्धा की युद्ध (लड़ाई) की इस पारंपरिक शैली को आत्मरक्षा के साथ-साथ खेल के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। मणिपुर का मार्शल आर्ट थांग-ता, हाल के दशकों में गुमनामी में चला गया था लेकिन खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मदद से इसे फिर से राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed