फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports ministry announcement regarding sports manager touring foreign countries

खेल मंत्रालय का एलान: खिलाड़ियों के अलावा अन्य किसी को मैनेजर बनने की नहीं देगा अनुमति, विदेश जाने के बनाए गए कड़े नियम

Wed, 09 Mar 2022 12:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 09 Mar 2022 12:06 AM IST
सार

खेल मंत्रालय ने टीम के मैनेजर के नाम पर विदेश की सैर बंद कर दी है। मंत्रालय ने सभी खेल संघों को स्पष्ट कर दिया है अब विदेश में होने वाले टूर्नामेंटों में सिर्फ पूर्व खिलाड़ी और तकनीकी अधिकारी ही जा सकेंगे।

विज्ञापन
Sports ministry announcement regarding sports manager touring foreign countries
खेल मंत्रालय - फोटो : social media

विस्तार

खेल मंत्रालय ने टीम के मैनेजर के नाम पर विदेश की सैर बंद कर दी है। मंत्रालय ने सभी खेल संघों को स्पष्ट कर दिया है अब विदेश में होने वाले टूर्नामेंटों में सिर्फ पूर्व खिलाड़ी और तकनीकी अधिकारी ही जा सकेंगे। मंत्रालय ऐसे मैनेजरों का खर्च भी वहन करेगा।

विज्ञापन


खेल संघों की ओर से किसी को भी टीम के साथ मैनेजर बनाकर भेजने की घटनाओं के बाद खेल मंत्रालय ने मैनेजरों का खर्च उठाना बंद कर दिया था, लेकिन अब उसने नए नियमों के साथ टीम मैनेजरों का खर्च उठाना तय कर लिया है। हालांकि इसके लिए मंत्रालय ने ऐसे कड़े नियम बना दिए हैं जिससे कोई भी खेल संघ टीम के साथ खिलाड़ी पृष्ठभूमि के अलावा अन्य किसी को मैनेजर बनाकर नहीं भेज सकेगा। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने स्पष्ट किया है टीम के साथ बतौर मैनेजर ऐसे मान्यता प्राप्त कोच या तकनीकि अधिकारी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जा सकेंगे जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर टीम को संभालने का अनुभव हो। उन्हें अंग्रेजी का भी ज्ञान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed