फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   sports minister rajyavardhan singh rathore launches the logo of khelo india

खेल मंत्री राज्यवर्धन संह राठौर ने खेलो इंडिया के LOGO का किया शुभारंभ

Sun, 07 Jan 2018 11:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
sports minister rajyavardhan singh rathore launches the logo of khelo india
खेलो इंडिया

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आकर्षक खेलो इंडिया लोगो का शुभारंभ किया। यह लोगो नए भारत की ताजगी, चपलता और जीवन शक्ति को दर्शाता है। इस दौरान राठौर ने कहा, 'हम बहुत तेजी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नये भारत के दृष्टिकोण की वास्तविकता की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह खेलों के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, खेलो इंडिया सामुहिक सहभागिता और खेलों में प्रगति की उत्कृष्टता के दोनों उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक होगा। माननीय प्रधानमंत्री देश के युवाओं के साथ जुड़ने और संस्कृति के अंग के रूप में खेल को अपनाने में भारत का भविष्य देखते हैं।'
विज्ञापन


पढ़ेंः-  Exclusive: पीटी ऊषा ने टॉप्स और नेशनल आब्जर्वर पद से दिया इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस लोगो को ओगिलवी इंडिया द्वारा तैयार किया गया है। यह भारतीय ध्वज का रंग, राष्ट्रीय गौरव और दल-भावना का संचार करता है। उन्होंने कहा, 'हमें लोगो का डिजाइन बड़े जनसमूह से प्राप्त हुआ। हमें खुशी थी कि उनमें से बहुतों ने राष्ट्र ध्वज के रंगों को चुना। हम भी उत्साहित हैं कि पूरे देश से इस प्रमुख कार्यक्रम, के लिए अदभुत प्रतिक्रिया मिली है और 31 जनवरी को खेलो इंडिया स्कूल खेल के उद्घाटन से इसका शुभारंभ किया जाएगा।'  

बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स द्वारा प्रसारित किए जाने वाले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स, युवा खेलों और खेल मंत्रालय की प्रक्रिया के अनुसार एक आयोजन समिति की स्थापना के द्वारा भारत के स्कूल खेल संघ और भारत के राष्ट्रीय खेल संघ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। एसजीएफआई और एनएसएफ खेल खेलेंगी और खेलो इंडिया स्कूल गेम्स की प्रतियोगिताओं पर वार्षिक कैलेंडर का संचालन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed