फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Minister Mansukh Mandaviya inaugurated the National Youth Festival 2025, know

युवा नेता संवाद : दिग्गजों ने युवाओं के साथ विकसित भारत के रोडमैप पर की चर्चा, 10 बिंदुओं को किया रेखांकित

Sat, 11 Jan 2025 02:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 Jan 2025 02:02 PM IST
सार

मांडविया ने इस अवसर पर भारत के भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
Sports Minister Mansukh Mandaviya inaugurated the National Youth Festival 2025, know
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया। - फोटो : एक्स/मनसुख मंडाविया

विस्तार

विकसित भारत युवा नेता संवाद के दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने भारत मंडपम में जुटे युवाओं को बताया कि टेक्नोलॉजी आज की महती जरूरत है। इसलिए उन्हें इसमें खुद को लगातार अपग्रेड करना होगा। विकसित भारत के रोडमैप पर चर्चा के दौरान युवाओं से भारत को स्टार्टअप राजधानी बनाने का आह्वान भी किया गया।

विज्ञापन


दिग्गज हस्तियों ने मुख्य तौर पर 10 बिंदुओं को रेखांकित किया, जिसमें विकसित भारत के लिए युवा शक्ति बढ़ाना, देश को मैन्युफैक्चरिंग पॉवरहाउस बनाना, खेल और फिटनेट पर ध्यान देना और कृषि उत्पादन बढ़ाना आदि शामिल रहे। इससे पहले इस सत्र का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित भारत युवा नेता संवाद असल में युवाओं का, युवाओं के द्वारा और युवाओं के लिए है।
विज्ञापन


इससे पहले, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को यहां ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ और राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से 3000 से अधिक युवा विषयगत चर्चाओं और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख हस्तियों में केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा और इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ शामिल थे। मांडविया ने इस अवसर पर भारत के भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रतिभागियों से देश की प्रगति में सक्रिय रूप से योगदान देने का आग्रह करते हुए कहा, 'यह कार्यक्रम युवाओं ने आयोजित किया है और यह युवाओं के लिए है।' महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण 12 जनवरी को कार्यक्रम के समापन दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ चयनित युवाओं के बीच बातचीत होगी।


 साहस के साथ बढ़ें तो पूरे कर सकते हैं सपने : जोंटी रोड्स
शाम को शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम विकसित भारत के रंग का आयोजन किया गया जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जोंटी रोड्स भी शामिल हुए। जोंटी रोड्स ने इस मौके पर कहा, अगर आप कोशिश करने का साहस दिखाते हैं तो आप वह सब कुछ हासिल कर सकते हैं जिसका आप सपना देखते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत एक विकसित राष्ट्र होगा और इसकी रोशनी पूरी दुनिया में फैलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed