{"_id":"5efb3aa468c04a3fa250094f","slug":"sports-minister-kiren-rijiju-launches-nada-app-to-help-athletes-stay-updated-about-banned-substances","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरेन रिजिजू ने लॉन्च किया NADA का एप, प्रतिबंधित दवाओं को लेकर करेगा अपडेट ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
किरेन रिजिजू ने लॉन्च किया NADA का एप, प्रतिबंधित दवाओं को लेकर करेगा अपडेट
Tue, 30 Jun 2020 06:44 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
देश के खेलमंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) का पहला मोबाइल एप लॉन्च किया। खेलों को डोपमुक्त बनाने की दिशा में यह अहम कदम है। यह एप नाडा और खिलाड़ियों के बीच सेतु का काम करेगा। आसान शब्दों में कहे तो इससे न सिर्फ एथलीट्स को प्रतिबंधित दवाओं के बारे में जानकारी मिलेगी बल्कि उनके इस्तेमाल से बचने के बारे में भी पता चलेगा।
विज्ञापन
भारतीय खेलों की दिशा में अहम कदम
रिजिजू ने इसे भारतीय खेलों की दिशा में अहम कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि, 'इस एप से खिलाड़ी प्रतिबंधित पदार्थों की सूची देख सकेंगे और उन्हें मदद के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा। हम खेलों को साफ सुथरा बनाने की कोशिश में जुटे हैं और पहला कदम जागरूकता पैदा करना है। खिलाड़ियों को प्रासंगिक और जरूरी सूचनाएं देना अहम है ताकि वे इन दवाओं के इस्तेमाल से बचें।'
विज्ञापन
कैसे काम करेगा यह एप
लॉन्च के मौके पर खेल सचिव रवि मित्तल और नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल भी मौजूद थे। इस एप में यह भी जानकारी होगी कि आम तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली किसी दवा में नाडा की प्रतिबंधित सूची में शामिल कोई पदार्थ तो नहीं है। खेल मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार खिलाड़ियों का डोप टेस्ट जल्दी और आसानी से कराने के लिए ऐप डोपिंग नियंत्रण अधिकारी को उनकी उपलब्धता रिकॉर्ड कराने की भी सुविधा देता है। यह ऐप गूगल स्टोर पर उपलब्ध है।
विज्ञापन