{"_id":"5d31ec1e8ebc3e6cb90890a3","slug":"sports-minister-kiren-rijiju-launches-aiff-golden-baby-leagues-handbook","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्री रिजिजू ने एआईएफएफ 'गोल्डन बेबी लीग हैंडबुक' का किया अनावरण","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेल मंत्री रिजिजू ने एआईएफएफ 'गोल्डन बेबी लीग हैंडबुक' का किया अनावरण
Sat, 20 Jul 2019 08:28 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 20 Jul 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
किरण रिजिजू
- फोटो : सोशल मीडिया
खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को इंटरकॉटिनेंटल कप के इतर अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की 'गोल्डन बेबी लीग हैंडबुक' 2019-20 का अनावरण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर खेल मंत्री के साथ एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास भी मौजूद थे। इस अनावरण के बाद अब 'एआईएफफ बेबी लीग' का नाम अब 'एआईएफएफ गोल्डन बेबी लीग' हो गया है जिसमें बालक और बालिका वर्ग के अंडर छह से अंडर 12 तक के खिलाड़ियों पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
रिजिजू ने कहा, 'बेबी लीग मुझे बहुत प्यारा लगा। खिलाड़ियों को परखने का काम कम उम्र से ही शुरू होना चाहिए। एआईएफएफ ने इस संबंध में मुझे अपनी योजना के बारे में बताया है। मैं उसका नतीजा देखने का इंतजार कर रहा हूं। हम गोल्डन बेबी लीग टूर्नामेंट पर ज्यादा ध्यान देंगे।'
विज्ञापन
यह हैंडबुक गोल्डन बेबी लीग के आयोजकों के लिए मार्गदर्शक की तरह होगा। इस लीग का मकसद लिंग, धर्म, आर्थिक पृष्ठभूमि या जातीय मूल के इतर फुटबाल की पहुंच मुहैया करना है। हैडबुक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इस लीग का आयोजन कोई भी कर सकता है।