{"_id":"5f1ae612d8543c5b381b5e14","slug":"sports-minister-kiren-rijiju-expressed-hope-sports-competitions-could-begin-in-india-in-september-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्री रिजिजू ने जताई उम्मीद, भारत में सितंबर-अक्तूबर में शुरू हो सकती है खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेल मंत्री रिजिजू ने जताई उम्मीद, भारत में सितंबर-अक्तूबर में शुरू हो सकती है खेल प्रतियोगिताएं
Sat, 25 Jul 2020 07:19 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
किरेन रिजिजू (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से चार-पांच महीने से बंद पड़े खेलों को लेकर खेल मंत्री ने जल्दी ही वापसी की संभावना जताई है। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा वे उम्मीद कर रहे हैं कि भारत सितंबर-अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पाएगा और उनका कहना है कि इससे कोविड-19 महामारी के बीच लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
खेल मंत्रालय ने मई के अंतिम हफ्ते में कुछ ओलंपिक स्पर्धाओं के ट्रेनिंग शिविर बहाल किए और रिजिजू ने कहा कि निकट भविष्य में धीरे धीरे टूर्नामेंट भी आयोजित होने शुरू हो जाएंगे। रिजिजू ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल देशों के मंत्रिस्तर मंच को संबोधित करते हुए कहा, ‘सरकार ने कुछ खेल गतिविधियों को कुछ पांबदियों के साथ अनुमति दे दी है जिसमें कड़ी मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन हो रहा है और इन दिशानिर्देशों का हर खेल संगठन द्वारा पालन किया जाना चाहिए।’
रिजिजू ने कहा, ‘मुझे यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि हाल में विशेष शिविरों में हमारे एलीट और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है।’ इस संबोधन में रिजिजू ने कोविड-19 प्रकोप के कम होने के बाद भारत की खेल गतिविधियों के बहाल होने का खाका भी साझा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैंने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों और राष्ट्रीय खेल महासंघों से भी बात की है और उन्हें धीरे धीरे कुछ खेल प्रतियोगिताओं को शुरू करने को कहा है।’
रिजिजू ने कहा, ‘हमें लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि भारत सितंबर या अक्टूबर से खेल टूर्नामेंट आयोजित कर पाएगा, यहां तक कि विभिन्न खेलों की बड़ी लीग भी बहाली पर विचार कर रही हैं।’