{"_id":"5f4899469001db73a436f819","slug":"sports-fraternity-come-united-once-again-for-black-lives-matter-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"नस्ली भेदभाव के खिलाफ फिर एकजुट हुए खिलाड़ी, NBA समेत दूसरे खेलों के मैच भी स्थगित","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नस्ली भेदभाव के खिलाफ फिर एकजुट हुए खिलाड़ी, NBA समेत दूसरे खेलों के मैच भी स्थगित
Fri, 28 Aug 2020 11:12 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
अश्वेत नागरिक जैकब ब्लैक पर एक पुलिसकर्मी के गोलियां चलाने के बाद विभिन्न खेलों से जुड़े पेशेवर खिलाड़ी फिर से अश्वेतों पर अत्याचार के खिलाफ एक जुट हो गए हैं। इन खिलाड़ियों में कुछ वे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। इस बार कई खिलाड़ियों ने इसके विरोध में खेलने से इनकार कर दिया। इस वजह से नेशनल बॉस्केटबॉल लीग (एनबीए) के बुधवार और गुरुवार को होने वाले प्लेऑफ मैच स्थगित करने पड़े, इसके बाद दूसरे खेलों के खिलाड़ी भी इससे जुड़ने लगे और कई खेलों में मैच स्थगित करने पड़े।
विज्ञापन
शीर्ष बॉस्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स ने कहा, ‘हम अमेरिका में अश्वेत होने के कारण डरे हुए है। अश्वेत पुरुष, अश्वेत महिला, अश्वेत बच्चे। हम भयभीत हैं।’ इससे पहले एक पुलिसकर्मी के हाथों अश्वेत जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद भी खिलाड़ियों ने ऐसी एकजुटता दिखाई थी। इसके बाद ही ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान चला था। मेजर लीग बेसबॉल में भी खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार कर दिया है। बेसबॉल में बुधवार को तीन मैच रद्द किए गए थे जबकि गुरुवार को सात मैच स्थगित कर दिए गए।
विज्ञापन
नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) में नौ टीमों ने गुरुवार को अभ्यास नहीं किया। यह लीग 10 सितंबर से शुरू होगी। नेशनल हॉकी लीग ने प्लेऑफ मैचों को दो दिन के लिए टाल दिया है। गोल्फ में ओलंपिया फील्ड्स में पीजीए टूर की प्रतियोगिता शुरू हुई, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने अश्वेतों पर अत्याचार का सांकेतिक विरोध किया। टेनिस में नाओमी ओसाका ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के सेमीफाइनल से हटने का फैसला किया था, जिसके कारण एक दिन मैच नहीं हो पाए, लेकिन अब यह जापानी खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार हो गई है। वह सेमीफाइनल में एलिस मर्टन्स से भिड़ेगी। महिला बॉस्केटबॉल लीग में बुधवार और गुरुवार को छह मैच स्थगित करने पड़े जबकि मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में भी बुधवार को कोई मैच नहीं हो पाया।
विज्ञापन