फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports fraternity come united once again for Black lives matter movement

नस्ली भेदभाव के खिलाफ फिर एकजुट हुए खिलाड़ी, NBA समेत दूसरे खेलों के मैच भी स्थगित

Fri, 28 Aug 2020 11:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 28 Aug 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Sports fraternity come united once again for Black lives matter movement
- फोटो : ट्विटर

अश्वेत नागरिक जैकब ब्लैक पर एक पुलिसकर्मी के गोलियां चलाने के बाद विभिन्न खेलों से जुड़े पेशेवर खिलाड़ी फिर से अश्वेतों पर अत्याचार के खिलाफ एक जुट हो गए हैं। इन खिलाड़ियों में कुछ वे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। इस बार कई खिलाड़ियों ने इसके विरोध में खेलने से इनकार कर दिया। इस वजह से नेशनल बॉस्केटबॉल लीग (एनबीए) के बुधवार और गुरुवार को होने वाले प्लेऑफ मैच स्थगित करने पड़े, इसके बाद दूसरे खेलों के खिलाड़ी भी इससे जुड़ने लगे और कई खेलों में मैच स्थगित करने पड़े।

विज्ञापन


शीर्ष बॉस्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स ने कहा, ‘हम अमेरिका में अश्वेत होने के कारण डरे हुए है। अश्वेत पुरुष, अश्वेत महिला, अश्वेत बच्चे। हम भयभीत हैं।’ इससे पहले एक पुलिसकर्मी के हाथों अश्वेत जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद भी खिलाड़ियों ने ऐसी एकजुटता दिखाई थी। इसके बाद ही ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान चला था। मेजर लीग बेसबॉल में भी खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार कर दिया है। बेसबॉल में बुधवार को तीन मैच रद्द किए गए थे जबकि गुरुवार को सात मैच स्थगित कर दिए गए।
विज्ञापन


नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) में नौ टीमों ने गुरुवार को अभ्यास नहीं किया। यह लीग 10 सितंबर से शुरू होगी। नेशनल हॉकी लीग ने प्लेऑफ मैचों को दो दिन के लिए टाल दिया है। गोल्फ में ओलंपिया फील्ड्स में पीजीए टूर की प्रतियोगिता शुरू हुई, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने अश्वेतों पर अत्याचार का सांकेतिक विरोध किया। टेनिस में नाओमी ओसाका ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के सेमीफाइनल से हटने का फैसला किया था, जिसके कारण एक दिन मैच नहीं हो पाए, लेकिन अब यह जापानी खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार हो गई है। वह सेमीफाइनल में एलिस मर्टन्स से भिड़ेगी। महिला बॉस्केटबॉल लीग में बुधवार और गुरुवार को छह मैच स्थगित करने पड़े जबकि मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में भी बुधवार को कोई मैच नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed