फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports budget will not increase, the budget of 1906 crores proposed with reduction of two hundred crores

खेलों के बजट में नहीं होगी बढ़ोतरी, दो सौ करोड़ की कमी के साथ 1906 करोड़ का बजट प्रस्तावित 

Mon, 01 Feb 2021 08:43 AM IST
Kuldeep Singh हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 01 Feb 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
Sports budget will not increase, the budget of 1906 crores proposed with reduction of two hundred crores
khelo india budget

कोरोना की मार इस बार खेलों के बजट पर पडने जा रही है। लंबे समय बाद इस बार के खेल बजट में बढ़ोतरी नहीं होने जा रही है। खेलों को इस बार आम बजट में 19 सौ छह करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है जो वित्तीय वर्ष 2020-21 के 21 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग दो सौ करोड़ कम है। हालांकि इस वित्तीय वर्ष के संशोधित बजट (आरई) के मुकाबले यह राशि छह सौ करोड़ रुपये अधिक है।

विज्ञापन


पीएम के फ्लैगशिप कार्यक्रम खेलो इंडिया के बजट में होगी कटौती
कोरोना के कारण वित्त मंत्रालय ने खेल मंत्रालय का संशोधित बजट 21 सौ से 13 सौ करोड़ कर दिया है। वहीं कोरोना के चलते बंद पड़ी खेल गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री के फ्लैगशिप कार्यक्रम खेलो इंडिया के बजट में दो सौ करोड़ से अधिक की कटौती प्रस्तावित है। इस वित्तीय वर्ष में खेलो इंडिया के हिस्से 890.42 करोड़ आए थे, लेकिन अब इन खेलों के लिए 660 करोड़ से अधिक की राशि प्रस्तावित है।
विज्ञापन


ओलंपिक की तैयारियों पर रहेगी नजर
इस साल टोक्यो ओलंपिक होने हैं। बजट में इस बात का ख्याल रखा गया है कि ओलंपिक की तैयारियां प्रभावित नहीं होने पाएं। यही कारण है कि साई के बजट में सौ करोड़ड रुपये की वृद्धि की संभावना है। इस वित्तीय वर्ष में साई को पांच सौ करोड़ मिले थे। संशोधित बजट में भी ओलंपिक की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए साई के बजट को बढ़ाकर 612.21 करोड़ कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021-22 में साई का बजट छह सौ करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह ओलंपिक की तैयारियों से संबंधित राष्ट्रीय खेल संघों के बजट में भी कोई कटौती नहीं की जा रही है। इस वित्तीय वर्ष में खेल संघों के हिस्से 245 करोड़ आए थे। अगली बार भी इतनी ही राशि प्रस्तावित है। हालांकि संशोधित बजट में खेल संघों के बजट पर ज्यादा मार पड़ी दिसे घटाकर 132 करोड़ कर दिया गया। 

खेलों के संशोधित बजट में आठ सौ करोड़ की कटौती
कोरोना के चलते लॉकडाउन के कारण बंद पड़ी खेल गतिविधियों ने खेल बजट पर भी असर डाला। इस वित्तीय वर्ष के संशोधित बजट में खेलो के हिस्से आए 21 सौ करोड़ में से आठ सौ करोड़ रुपये की कटौती कर दी गई। खेलो इंडिया के लिए निर्धारित 890.42 करोड़ की राशि को 328.77 करोड़ कर दिया गया।

हालांकि संशोधित बजट के मुकाबले अगले वित्तीय वर्ष के खेलो इंडिया के बजट में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन पहले निर्धारित 890.42 के मुकाबले इस बार 660 करोड़ से अधिक की राशि ही इन खेलों के हिस्से आने वाली है। खेल बजट में जम्मू कश्मीर का भी ख्याल रखा है।


यहां के युवाओं को खेलों के जरिए मुख्य धारा में लाने के लिए 60 करोड़ रुपये की राशि बजट में रखी गई है। पिछली बार यह राशि 50 करोड़ रुपये थी। एनडीटीएल का प्रतिबंधित खत्म कराने के लिए इसका बजट ढाई से साढ़े 13 करोड़ प्रस्तावित किया गया है। जबकि नाडा का बजट 12 से नौ करोड़ किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed