{"_id":"5f37e53850196f590228037c","slug":"sports-awards-selection-panel-to-meet-at-sai-headquarter-on-august-17-and-18-to-pick-winners","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगा खेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं का एलान, 17-18 अगस्त को चयन समिति की बैठक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जल्द होगा खेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं का एलान, 17-18 अगस्त को चयन समिति की बैठक
Sat, 15 Aug 2020 07:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 15 Aug 2020 07:11 PM IST
सार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, दिग्गज हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह, पैरालंपिक रजत पदक विजेता दीपा मलिक, पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी मोनालिसा बरुआ मेहता, मुक्केबाज वेंकटेशन देवराजन के अलावा पत्रकार आलोक सिन्हा और नीरू भाटिया भी समिति के सदस्य होंगे।
विज्ञापन
2018 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड पाते विराट कोहली
विस्तार
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं के चयन के लिए खेल मंत्रालय द्वारा गठित 12 सदस्यीय समिति यहां 17 और 18 अगस्त को बैठक करके विजेताओं को चुनेगी। बैठक यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मुख्यालय में होगी, जिसमें सदस्य निजी तौर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, दिग्गज हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह, पैरालंपिक रजत पदक विजेता दीपा मलिक, पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी मोनालिसा बरुआ मेहता, मुक्केबाज वेंकटेशन देवराजन के अलावा पत्रकार आलोक सिन्हा और नीरू भाटिया भी समिति के सदस्य होंगे, जिसकी अगुआई उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मुकुंदकम शर्मा करेंगे, इसके अलावा समिति में खेल मंत्रालय का भी प्रतिनिधित्व होगा, जिसमें भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक संदीप प्रधान, संयुक्त सचिव (खेल विकास) एलएस सिंह और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के सीईओ राजेश राजगोपालन शामिल हैं।
विज्ञापन
द्रोणाचार्य पुरस्कारों के नामांकन पर विचार करते समय अध्यक्ष दो अतिरिक्त सदस्यों को आमंत्रित कर सकता है जो द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता होंगे। खेल मंत्रालय के सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘बैठक अंतत: 17 और 18 अगस्त को हो रही है। हालांकि अभी फैसला नहीं किया गया है कि 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में समारोह होगा या नहीं, लेकिन इस साल के पुरस्कार विजेताओं की घोषणा समय पर की जाएगी।’
विज्ञापन
पिछले साल की तरह इस साल भी खिलाड़ियों और कोचों के बीच पुरस्कार विजेताओं के चयन के लिए एक ही चयन समिति का गठन किया गया है। राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार सहित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल भारत के राष्ट्रपति 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में देते हैं। यह समारोह महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के दिन होता है।