{"_id":"5ee02f8d69cd5a73b460b285","slug":"sports-authority-provide-quarantine-facilities-for-coach-and-more-than-2000-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में शामिल होने जा रहे कोच को एकांतवास में भेजा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कैंप में शामिल होने जा रहे कोच को एकांतवास में भेजा
Wed, 10 Jun 2020 06:25 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 10 Jun 2020 06:25 AM IST
सार
साई ने कोरोना के दौर में पहली बार बाहर रह रहे कोच, फीजियो को कैंप में शामिल होने की मंजूरी दी
एकांतवास पूरा होने और कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद खिलाडिय़ों से जुडने की मिलेगी अनुमति
विज्ञापन
विस्तार
साई ने कोरोना के दौर में पहली बार बाहर के कोच और फीजियो को नेशनल कैंप में शामिल होने की मंजूरी दी है। कोच, फीजियो कैंप में शामिल होने से पहले 14 दिन के एकांतवास में भेजे जा रहे हैं। साथ ही कैंप में शामिल खिलाडिय़ों से मिलने से पहले उनका कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा। दोनों कैंप में शामिल होने के लिए एनआईएस पटियाला के लिए रवाना हो चुके हैं। बुधवार को पटियाला पहुंचते ही उन्हें एनआईएस के हॉस्टलों से अलग साई ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में एकांतवास में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अकेला कोच नौ लिफ्टरों को करा रहा ट्रेनिंग
वेटलिफ्टिंग कैंप में शामिल नौ वेटलिफ्टरों पर सिर्फ चीफ कोच विजय शर्मा ही थे। उन्हें मीराबाई चानू और जेरमी लालरिनुनगा समेत एक साथ नौ लिफ्टरों को कोचिंग देने में दिक्कत आ रही थी। साथ ही उन्हें महिला फीजियो की भी जरूरत थी। इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल सहदेव यादव ने साई से प्रार्थना कि कोच ए दथन और फीजियो मीनू को कैंप में शामिल किया जाए। साई ने परेशानी को समझते हुए दोनों को कैंप में शामिल होने की मंजूरी दे दी। अनलॉकडाउन-1 में यह पहला मामला है जब बाहर रह रहे कोच, फीजियो को कैंप में शामिल होने के लिए कहा गया है। यह उसने तब किया जब उसने जोखिम के चलते10 जून से प्रस्तावित बॉक्सिंग और साइकिलिंग के कैंप को भी मंजूरी नहीं दी।
विज्ञापन
परीक्षण के बाद अंदर भेजे जाएंगे
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख साई ने एनआईएस के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक आरएस बिश्नोई को निर्देश दिए हैं कि कोच और फीजियो को साई की एसओपी, राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के मुताबिक कड़ी निगरानी में रखने के बाद वेटलिफ्टरों और एनआईएस स्टाफ के संपर्क में लाया जाए।
विज्ञापन
बाहरियों को नहीं करना था कैंप में शामिल
साई ने एनआईएस पटियाला, बंगलूरू में पहले से मौजूद वेटलिफ्टरों, एथलीटो, हॉकी खिलाडिय़ों को शारीरिक अभ्यास की अनुमति 27 मई से दी थी। यह भी साफ किया था कि कैंप में ओलंपिक क्वालिफाई कर चुके या क्वालिफाई करने की दौड़ में शामिल खिलाडिय़ों को ही रखा जाएगा। कई एथलीटों को कैंप से निकाले जाने को कहा गया। यह भी साफ किया कि कोई भी बाहरी कैंप में फिलहाल शामिल नहीं होगा।