{"_id":"5d50821a8ebc3e6d0574857d","slug":"sports-authority-of-india-set-to-hire-nutritionists-to-ensure-personalised-diets-for-athletes","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर खिलाड़ी को पोषित आहार के लिए विशेषज्ञों की मदद लेगा साई ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हर खिलाड़ी को पोषित आहार के लिए विशेषज्ञों की मदद लेगा साई
Mon, 12 Aug 2019 02:31 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
साई (Representative image)
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) अपने केंद्रों पर प्रत्येक खिलाड़ी को उसकी जरूरत के अनुसार पोषित आहार देने के लिए पोषण विशेषज्ञों (न्यूट्रिशनिस्टों), शेफ (रसोइया) और प्रबंधकों की नियुक्ति करेगा।
विज्ञापन
साइ के दिल्ली, पटियाला, बंगलूरु, तिरुवनंतपुरम, कोलकाता, भोपाल, गांधीनगर, लखनऊ, इम्फाल, गुवाहाटी, मुंबई, सोनीपत, औरंगाबाद, रोहतक और अलेप्पी स्थित केंद्रों में प्रत्येक खिलाड़ी को उसकी जरूरत के अनुसार पोषक आहार मिलेगा।
विज्ञापन
साइ ने 15 सितंबर तक इस सुविधा को शुरू करने के लिए पोषण विशेषज्ञों, सहायक पोषण विशेषज्ञों, शेफ, सहायक शेफ और मेस (रसोई) प्रबंधक के लिए आवेदन मंगाए हैं। नई प्रणाली में खिलाड़ी को प्रशिक्षण देने वाले कोच और शिविर के खेल विज्ञान विशेषज्ञों से सलाह मशविरा करके पोषण विशेषज्ञ बिना किसी वित्तीय सीमा के खिलाड़ियों का आहार तय करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान खिलाड़ी की आयु और वर्ग को तवज्जो नहीं देते हुए सभी के साथ समानता रखी जाएगी। यह कदम खेल मंत्री कीरेन रीजीजू द्वारा सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच आहार में असमानता को समाप्त करने के लिए जून में लिए गए निर्णय का कार्यान्वयन है।