{"_id":"5c628106bdec22737361c0f2","slug":"sports-authority-of-india-renamed-by-sporth-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय खेल प्राधिकरण का नाम बदला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय खेल प्राधिकरण का नाम बदला
Tue, 12 Feb 2019 01:47 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खेल प्राधिकरण यानी स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का नाम बदल दिया गया है। अब देश की इस खेल संस्था को स्पोर्ट्स इंडिया के नाम से जाना जाएगा। सोमवार 11 फरवरी को भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल मंत्रालय के अधिकारियों के बीच चली लंबी बातचीत के बाद साई का नाम बदलकर स्पोर्ट्स इंडिया रखने पर सहमति बनीं।
विज्ञापन
यह बैठक खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। भारतीय खेल प्राधिकरण का नाम बदले जाने के बाद नए नाम का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इस प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन
इस मीटिंग में आगामी आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के शूटर्स के शामिल न होने की अटकलों पर विराम लग गया। आईएसएसएफ वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार देश की राजधानी दिल्ली में हो रहा है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक ये कहा गया कि गृह मंत्रालय पाकिस्तान के निशानेबाज मोहम्मद खलील अख्तर और गुलाम मुस्तफा बशीर को वीजा दिया है। इसके अलावा उनके कोच राजी अहमद द्वारा अप्लाई किए गए वीजा को सहमति दे दी है। ऐसा माना जा रहा कि पाकिस्तान के दोनों निशानेबाज और उनके कोच को जल्द ही उच्चायोग द्वारा वीजा पर मुहर लगाई जाएगी।