फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Authority of India releases standard operating procedures for the resumption of sporting activities

खिलाड़ियों को सख्ती से करना होगा निर्देेशों का पालन, कोरोना के खौफ के बीच भरना पड़ेगा शपथपत्र

Thu, 21 May 2020 10:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 21 May 2020 10:51 PM IST
सार

  • SAI की छह सदस्यीय कमेटी ने खिलाड़ियों के लिए तैयार किया SOP
  • SOP खिलाड़ियों के साथ कोचिंग स्टाफ पर भी लागू होगा
  • खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट के साथ आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा
  • जिम शिफ्ट में इस्तेमाल होंगे, हाईजीन ऑफिसर भी नियुक्त होंगे

विज्ञापन
Sports Authority of India releases standard operating procedures for the resumption of sporting activities
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने गुरुवार को खुलासा किया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए उसके देश भर के केंद्रों में अभ्यास शुरू करने वाले खिलाड़ियों को इससे जुड़े ‘जोखिम’ को स्वीकार करते हुए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे।

विज्ञापन


लॉकडाउन दिशानिर्देशों में छूट मिलने के बाद अभ्यास शुरू करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करते हुए SAI ने सहमति पत्र भी दिए हैं, जिन्हें खिलाड़ियों और राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को एसओपी के तहत भरना होगा।
विज्ञापन


इस फॉर्म में खिलाड़ियों को यह स्वीकार करना होगा कि वे समझते हैं कि SAI महामारी के बीच अभ्यास शुरू करने से जुड़े जोखिमों के पूर्ण उन्मूलन की गारंटी नहीं दे सकता। कहा गया है, ‘मैं कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति में अभ्यास फिर से शुरू करने से जुड़े जोखिमों को स्वीकार करता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


SAI ने कहा कि सहमति पत्र पर हस्ताक्षर प्रत्येक केंद्र पर नियुक्त कोविड-19 कार्यबल की निगरानी में किए जाएंगे। यह कार्यबल सभी प्रशिक्षुओं और स्टाफ के मार्गदर्शन के लिए गठित किया गया है। एसओपी ने कहा, ‘कार्यबल यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक खिलाड़ी हस्ताक्षर सहमति फार्म उन्हें उपलब्ध कराए, जिसमें वर्तमान परिस्थितियों में अभ्यास से जुड़ी सीमाओं और जोखिमों की जानकारी और सहमति होगी।’

अलग-अलग खेलों से जुड़ी गाइडलाइन 

Sports Authority of India releases standard operating procedures for the resumption of sporting activities
भारत में खेल - फोटो : ट्विटर

लॉकडाउन 4.0 में मिली रियायतों के बाद खेलों को चार भाग में बांटा गया है। वाटर स्पोर्ट्स, कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स, मीडियम कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स, फुल कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स। हर खेल के लिए अगल गाइडलाइंस भी जारी की गईं हैं। जैसे हॉकी में खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से खुद की ही स्टिक इस्तेमाल करनी होगी। टर्फ पर लेट और बैठकर एक्सरसाइज की इजाजत नहीं होगी। सामाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखना होगा। बैंडमिंटन में भी खुद के ही रैकेट का उपयोग करना होगा, एक कोर्ट पर केवल दो खिलाड़ी और एक कोच को ही अनुमति। इसी तरह बॉक्सिंग में भी अपने ही उपकरण इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां भी सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अभ्यास की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed