फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Authority of India releases opa funds for Khelo India Athletes

खेलो इंडिया से जुड़े 2749 खिलाड़ियों को मिले 30 हजार रुपये, SAI ने जारी किए लगभग सवा 8 करोड़ रुपये

Sun, 24 May 2020 06:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 24 May 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Sports Authority of India releases opa funds for Khelo India Athletes
भारतीय खेल प्राधिकरण - फोटो : social Media

भारतीय खेल प्राधिकरण यानी स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने रविवार को कहा कि उसने खेलो इंडिया से जुड़े 2749 खिलाड़ियों में से प्रत्येक खाते में 30,000 रुपये जमा किेए हैं और इस तरह से इसमें कुल 8.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


SAI की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘खिलाड़ियों के बैंक खातों में 22 मई 2020 को धनराशि भेज दी गई थी। कुल 2893 खिलाड़ियों को यह धनराशि दी जाएगी। बाकी बचे 144 खिलाड़ियों की धनराशि मई के आखिर तक खातों में जमा कर दी जाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को हर साल 1 लाख 20 हजार देने का प्रावधान

Sports Authority of India releases opa funds for Khelo India Athletes
भारत में खेल - फोटो : ट्विटर

यह भत्ते 2020-21 की पहली तिमाही के लिए हैं। इन भत्तों में अपने गृहनगर की यात्रा, घर में रहते हुए भोजन का खर्चा और खिलाड़ियों द्वारा किए गये अन्य खर्चे शामिल हैं। विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 21 खेलों के खिलाड़ियों को यह भत्ते दिए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र के सर्वाधिक 386 खिलाड़ी हैं। उसके बार हरियाणा (381), दिल्ली (225), पंजाब (202) और तमिलनाडु (165) का नंबर आता है। प्रत्येक खिलाड़ी हर वर्ष एक लाख 20 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। यह खेलो इंडिया स्कॉलरशिप का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed