फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports associations will no longer get recognition easily, the ministry will conduct an in-depth review of each according to the Sports Code

खेल संघों को अब आसानी से नहीं मिलेगी मान्यता, मंत्रालय प्रत्येक की स्पोर्ट्स कोड के अनुसार करेगा गहन समीक्षा

Tue, 06 Oct 2020 06:42 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Oct 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
Sports associations will no longer get recognition easily, the ministry will conduct an in-depth review of each according to the Sports Code
खेल मंत्रालय - फोटो : social media

खेल मंत्रालय अब अदालत में अपने को किरकिरी से बचाने के लिए किसी भी खेल संघ को आसानी से मान्यता नहीं देने जा रहा है। मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि स्पोर्ट्स कोड का शत-प्रतिशत पालन नहीं करने वाले खेल संघ को मान्यता नहीं दी जाएगी। मंत्रालय इस बार खेल संघों को एक साथ मान्यता नहीं देने जा रहा है। अभी सिर्फ भारतीय भारोत्तोलन संघ और भारतीय कुश्ती संघ को मान्यता दिए जाने की तैयारी है। इससे पहले वकील राहुल मेहरा दिल्ली उच्च न्यायालय में सभी 57 खेल संघों को स्पोर्ट्स कोड का उल्लंघन करने वाला बता चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय विशेषज्ञों की मदद से सभी खेल संघों की अलग से समीक्षा कर रहा है।

विज्ञापन


पहले से कम होंगे मान्यता प्राप्त संघ: 
सूत्रों के अनुसार अदालत में मामला होने के कारण पहले की तरह 57 खेल संघों को एक साथ मान्यता न देते हुए प्रत्येक खेल संघ की अकेले समीक्षा की जाएगी। उसके बाद ही उसे मान्यता दी जाएगी। सूत्र यह भी बताते हैं कि मंत्रालय अदालत में खेल संघों को मान्यता दिए जाने की सूची एक साथ लगाने नहीं जा रहा है। यह भी तय हो गया है कि इस बार उसकी मान्यता हासिल करने वाले खेल संघों की संख्या काफी कम होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed