फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Association of India to wait for international tournament, sought directions from Ministry of Sports for organizing

इंतजार में खेल संघ कैसे कराएं अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, खेल मंत्रालय से मांगे आयोजन के लिए दिशा-निर्देश

Fri, 16 Oct 2020 06:12 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 16 Oct 2020 06:12 AM IST
सार

  • कई खेल संघों को मार्च तक कराने हैं एशियाई और विश्व चैंपियनशिप का आयोजन
  • खेल मंत्रालय से मांगे आयोजन के लिए दिशा निर्देश, एसओपी

विज्ञापन
Sports Association of India to wait for international tournament, sought directions from Ministry of Sports for organizing
खेल मंत्रालय - फोटो : social media

विस्तार

देश में खेल गतिविधियों की शुरूआत की मंजूरी दी जा चुकी है, लेकिन एशियाई और विश्व चैंपियनशिप जैसे टूर्नामेंटों की मेजबानी लिए बैठे खेल संघों को अब तक यह नहीं मालूम है कि उन्हें इनका आयोजन कैसे कराना है। कुछ खेल संघों ने खेल मंत्रालय से इन टूर्नामेंटों के आयोजन के बारे में दिशा निर्देश और एसओपी जारी करने को कहा है, जिसे उनकी ओर से इस बारे में उनकी सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय संस्था को बताया जा सके, लेकिन मंत्रालय ने अब तक न ही राष्ट्रीय और न ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के आयोजन के लिए कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय संघ मांग रहे हैं जवाब
इस साल अक्तूबर से नवंबर माह में वुशू और बॉक्सिंग की एशियाई, सेपक टाकरा की विश्व चैंपियनशिप और इंडियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन का आयोजन होना था। वुशू और बॉक्सिंग इन आयोजन मार्च 2021 तक खिसका दिया है। इंडियन ओपन बैडमिंटन भी मार्च-अप्रैल 2021 में होना है। कोरोना को लेकर देश में खड़े हालातों के मद्देनजर यह भी तय नहीं है कि अगले साल मार्च में इन टूर्नामेंटों का आयोजन संभव हो पाएगा या नहीं। इसी को ध्यान में रखते हुए एशियाई और विश्व खेल संघ इनके आयोजन के बारे में भारतीय संघ से जवाब मांग रहे हैं। उनसे पूछा जा रहा है कि किस तरह से टूर्नामेंट का आयोजन कराना है और क्या दिशा निर्देश रहेंगे। जिनसे इस बारे में भाग लेने वाले देशों को बताया जा सके। 
विज्ञापन


छिन सकती है मेजबानी
वुशू की एशियाई चैंपियनशिप में पहली बार देश में दिल्ली में आयोजित कराई जानी है। इस खेल की एशियाई संस्था वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया पर दबाव बना रही है कि वे टूर्नामेंट के आयोजन पर एसओपी को उनके पास भेजें। यह एसओपी एसोसिएशन खेल मंत्रालय से मांग रहा है, लेकिन उसे अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। अगर एसओपी के बारे में जल्द नहीं बताया गया तो हो सकता है कि टूर्नामेंट की मेजबानी से ही उसे हाथ धोना पड़े। एसोसिएशन के पास यह भी विकल्प है कि वह एक बार फिर टूर्नामेंट को आगे बढ़ाने केलिए एशियाई संस्था को लिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed